Amos 1:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain ashadod ke rahanevalon ko aur ashkalon ke rajadanddhaaree ko bhee nash karoonga maain apana hath aekron ke virooddh chalaunga, aur shosh palishtee log nash honge, parameshvar yahova ka yahee vachan haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं अशदोद में राजसिंहासन पर बैठने वाले व्यक्ति को नष्ट करूँगा। मैं अश्कलोन में राजदण्ड धारण करने वाले राजा को नष्ट करूँगा। मैं एक्रोन के लोगों को दण्ड दूँगा। तब अभी तक जीवित बचे पलिश्ती मरेंगे।” परमेश्वर यहोवा ने यह सब कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं अश्‍दोद नगर-राज्‍य के निवासियों को, अश्‍कलोन नगर-राज्‍य के राजदण्‍ड-धारी शासक को मिटा दूंगा। मैं एक्रोन नगर-राज्‍य पर हाथ उठाऊंगा। पलिश्‍ती संघ-राज्‍य के बचे हुए निवासी भी समाप्‍त हो जाएंगे।’ स्‍वामी-प्रभु ने यह कहा है।
Hindi Bible HHBD
मैं अशदोद के रहनेवालों को और अश्कलोन के राजदण्डधारी को भी नाश करूंगा; मैं अपना हाथ एक्रोन के विरूद्ध चलाऊंगा, और शेष पलिश्ती लोग नाश होंगे, परमेश्वर यहोवा का यही वचन है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं अशदोद के रहनेवालों को और अश्कलोन के राजदण्डधारी को भी नष्‍ट करूँगा; मैं अपना हाथ एक्रोन के विरुद्ध चलाऊँगा, और शेष पलिश्ती लोग नष्‍ट होंगे,” परमेश्‍वर यहोवा का यही वचन है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं अशदोद के राजा को, और अश्कलोन में राजदंड धरनेवाले को नाश कर दूंगा. एक्रोन पर मैं अपने हाथों से तब तक वार करूंगा, जब तक कि आखिरी फिलिस्तीनी भी मार न डाला जाए,” यह प्रभु याहवेह का कहना है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं अश्दोद के रहनेवालों को और अश्कलोन के राजदण्डधारी को भी नष्ट करूँगा; मैं अपना हाथ एक्रोन के विरुद्ध चलाऊँगा, और शेष पलिश्ती लोग नष्ट होंगे,” परमेश्वर यहोवा का यही वचन है।