Amos 2:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye veg daudnevale ko bhag jane ka sthan n milega, aur samarthee ka samarth kuchh kam n dega aur n parakramee apana praan bacha sakega
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कोई भी व्यक्ति बच कर नहीं निकल पाएगा, यहाँ तक कि सर्वाधिक तेज दौड़ने वाला भी। शक्तिशाली पुरूष भी पर्याप्त शक्तिशाली नहीं रहेंगे। सैनिक अपने को नहीं बचा पाएँगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वेग से दौड़नेवाला धावक भी मृत्‍यु की पहुंच से भाग नहीं सकेगा; बलवान का बल भी उसके काम न आएगा; योद्धा भी अपने प्राण को बचा न सकेगा।
Hindi Bible HHBD
इसलिये वेग दौड़नेवाले को भाग जाने का स्थान न मिलेगा, और सामर्थी का सामर्थ कुछ काम न देगा; और न पराक्रमी अपना प्राण बचा सकेगा;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये वेग दौड़नेवाले को भाग जाने का स्थान न मिलेगा, और सामर्थी का सामर्थ्य कुछ काम न देगा; और न पराक्रमी अपना प्राण बचा सकेगा;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तेज गति से भागनेवाला बच नहीं पाएगा, बलवान व्यक्ति अपना बल सहेज नहीं पाएगा, और योद्धा अपना प्राण नहीं बचा सकेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए वेग दौड़नेवाले को भाग जाने का स्थान न मिलेगा, और सामर्थी का सामर्थ्य कुछ काम न देगा; और न पराक्रमी अपना प्राण बचा सकेगा;