Amos 3:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova yon kahata haai, jis bhanati charavaha sinh ke munh se do ttange va kan ka aek ttukada chhudata haai, vaaise hee israaelee log, jo samaariya men bichhaune ke aek kone va reshamee gaee par baaitta karate haai, ve bhee chhudaae jaaenge..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा यह कहता है, “जैसे जब कोई सिंह किसी मेमने पर झपटता है तो गड़ेरया उस मेमने का केवल कोई हिस्सा ही बचा सकता है। वह सिंह के मुँह से उसके दो पैर, या उसके कान के एक हिस्से को हीखींच सकता है। ठीक इसी तरह इस्राएल के अधिक लोग नहीं बचाये जा सकेंगे। सामारिया में रहने वाले लोग अपने बिछौने का कोई कोना या अपनी चौकी का कोई पाया ही बचा पाएंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु यों कहता है: ‘जैसे चरवाहा सिंह के मुंह से अपनी भेड़ के दो पैर अथवा कान का एक टुकड़ा ही बचा पाता है, वैसे ही प्रभु सामरी राज्‍य में रहनेवाले केवल कुछ इस्राएलियों को ही बचा सकेगा; यह अल्‍पांश मानो मसनद का एक कोना अथवा पलंग के पाए का एक टुकड़ा है!’
Hindi Bible HHBD
यहोवा यों कहता है, जिस भांति चरवाहा सिंह के मुंह से दो टांगे वा कान का एक टुकड़ा छुड़ाता है, वैसे ही इस्राएली लोग, जो सामरिया में बिछौने के एक कोने वा रेशमी गद्दी पर बैठा करते हैं, वे भी छुड़ाए जाएंगे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा यों कहता है: “जिस भाँति चरवाहा सिंह के मुँह से दो टाँगें या कान का एक टुकड़ा छुड़ाता है, वैसे ही इस्राएली लोग, जो सामरिया में बिछौने के एक कोने या रेशमी गद्दी पर बैठा करते हैं, वे भी छुड़ाए जाएँगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह का यह कहना है: “जिस प्रकार चरवाहा छुड़ाने के प्रयास में सिंह के मुंह से सिर्फ पैर की दो हड्डी या कान का एक टुकड़ा ही बचा पाता है, उसी प्रकार से वे इस्राएली, जो शमरिया में निवास करते हैं, ऐसे बचाए जायेंगे, जैसे पलंग का सिरहाना और बिस्तर से कपड़े का एक टुकड़ा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा यह कहता है: “ जिस भाँति चरवाहा सिंह के मुँह से दो टाँगें या कान का एक टुकड़ा छुड़ाता है #, वैसे ही इस्राएली लोग, जो सामरिया में बिछौने के एक कोने या रेशमी गद्दी पर बैठा करते हैं, वे भी छुड़ाए जाएँगे।”