Amos 3:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain jade ke bhvan ko aur dhoopakal ke bhvan, donon ko giraunga aur hatheedant ke bane bhvan bhee nash honge, aur bade bade ghar nash ho jaaenge, yahova kee yahee vanee haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं गर्मी के गृहों के साथ शीतकालीन गृहों को भी नष्ट करूँगा। हाथी दाँत से सजे गृह भी नष्ट होंगे। अनेकों गृह नष्ट किये जाएंगे।” यहोवा यह सब कहता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं सामरी नगर के ग्रीष्म महल और शीत महल को ध्वस्त कर दूंगा; मैं हाथी-दांत से सजे भवन और अन्य कोठियों को खण्डहर बना दूंगा।’ प्रभु ने यह कहा है।
Hindi Bible HHBD
और मैं जाड़े के भवन को और धूपकाल के भवन, दोनों को गिराऊंगा; और हाथीदांत के बने भवन भी नाश होंगे, और बड़े बड़े घर नाश हो जएंगे, यहोवा की यही वाणी है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं जाड़े के भवन को और धूपकाल के भवन, दोनों को गिराऊँगा; और हाथीदाँत के बने भवन भी नष्ट होंगे, और बड़े बड़े घर नष्ट हो जाएँगे,” यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं शीतकालीन भवन और साथ में ग्रीष्मकालीन भवन को गिरा दूंगा; वे भवन, जो हाथी-दांत से सजाए गये हैं, नाश किए जायेंगे और हवेलियों को नष्ट कर दिया जाएगा,” यह याहवेह का कहना है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं सर्दी के भवन को और धूपकाल के भवन, दोनों को गिराऊँगा; और हाथी दाँत के बने भवन भी नष्ट होंगे, और बड़े-बड़े घर नष्ट हो जाएँगे,” यहोवा की यही वाणी है।