Amos 4:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dek, pahadon ka bananevala aur pavan ka sirajanevala, aur manushy ko usake man ka vichar batanevala aur bhor ko andhakar karanevala, aur jo prathvee ke unche sthanon par chalanevala haai, usee ka nam senaon ka parameshvar yahova haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं कौन हूँ मैं वही हूँ जिसने पर्वतों को बनाया। मैंने तुम्हारा प्राण बनाया। मैंने लोगों को अपने विचार बनाए। मैं ही सुबह को शाम में बदलता हूँ। मैं पृथ्वी के ऊपर के पर्वतों पर चलता हूँ। मैं कौन हूँ मेरा नाम यहोवा, सेनाओं का परमेश्वर है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देखो, जो पहाड़ों को आकार देता है, और हवा को उत्पन्न करता है, जो मनुष्य के विचारों को उस पर प्रकट करता है, जो प्रकाश और अन्धकार को रचता है, और पृथ्वी के पहाड़ों पर चलता है, वह प्रभु है। उसका नाम प्रभु, स्वर्गिक सेनाओं का परमेश्वर है।
Hindi Bible HHBD
देख, पहाड़ों का बनानेवाला और पवन का सिरजनेवाला, और मनुष्य को उसके मन का विचार बतानेवाला और भोर को अन्धकार करनेवाला, और जो पृथ्वी के ऊंचे स्थानों पर चलनेवाला है, उसी का नाम सेनाओं का परमेश्वर यहोवा है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देख, पहाड़ों का बनानेवाला और पवन का सिरजनेवाला, और मनुष्य को उसके मन का विचार बतानेवाला और भोर को अन्धकार करनेवाला, और जो पृथ्वी के ऊँचे स्थानों पर चलनेवाला है, उसी का नाम सेनाओं का परमेश्वर यहोवा है!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिसने पर्वतों की रचना की, जिसने वायु की सृष्टि की, और जो अपने विचारों को मनुष्यों पर प्रकट करते हैं, जो प्रातःकाल को अंधकार में बदल देते हैं, और पृथ्वी के ऊंचे स्थानों पर चलते हैं— उनका नाम याहवेह सर्वशक्तिमान परमेश्वर है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देख, पहाड़ों का बनानेवाला और पवन का सिरजनेवाला, और मनुष्य को उसके मन का विचार बतानेवाला और भोर को अंधकार करनेवाला, और जो पृथ्वी के ऊँचे स्थानों पर चलनेवाला है, उसी का नाम सेनाओं का परमेश्वर यहोवा है!