Amos 5:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki maain janata hoon ki tumhare pap bharee haain. tum dharmee ko satate aur ghoos lete, aur faattk men daaridraen ka nyay bigadte ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्यों? क्योंकि मैं तुम्हारे अनेक पापों को जानता हूँ। तुमने, सच ही, कुछ बुरे काम किये हैं। तुमने उचित काम करने वालों को चोट पहुँचाई। तुमने घूस के रूप में धन लिया। गरीब लोगों के साथ अनेक मुकद्दमों में तुमने अन्याय किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं जानता हूं कि तुमने कितने अपराध किए हैं, तुम्हारे पाप कितने गम्भीर हैं। तुम धार्मिक व्यक्ति को दु:ख देते हो, और उससे घूस लेते हो। तुम न्यायालय के द्वार से दीन-हीन व्यक्ति को भगा देते हो।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि मैं जानता हूं कि तुम्हारे पाप भारी हैं। तुम धर्मी को सताते और घूस लेते, और फाटक में दरिद्रों का न्याय बिगाड़ते हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि मैं जानता हूँ कि तुम्हारे पाप भारी हैं। तुम धर्मी को सताते और घूस लेते, और फाटक में दरिद्रों का न्याय बिगाड़ते हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि मैं जानता हूं कि तुम्हारे अपराध कितने ज्यादा हैं और तुमने कितने गंभीर पाप किए हैं. ऐसे लोग हैं जो निर्दोष पर अत्याचार करते और घूस लेते हैं तथा निर्धन को न्यायालय में न्याय पाने से वंचित कर देते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि मैं जानता हूँ कि तुम्हारे पाप भारी हैं। तुम धर्मी को सताते और घूस लेते, और फाटक में दरिद्रों का न्याय बिगाड़ते हो।