Amos 5:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki parameshvar yahova yon kahata haai, jis nagar se hajar nikalate the, us men israael ke gharane ke sau hee bache rahenge, aur jis se sau nikalate the, us men das bache rahenge..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: “हजारों सैनिकों के साथ नगर से जाने वाले अधिकारी केवल सौ सैनिकों के साथ लौंटेंगे। सौ सैनिकों के साथ नगर छोड़ने वाले अधिकारी केवल दस सैनिकों के साथ लौटेंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्वामी-प्रभु यों कहता है: ‘इस्राएल के वंशज, यदि नगर से युद्ध के लिए हजार सैनिक निकलेंगे तो वे युद्ध के पश्चात् सौ रह जाएंगे! यदि सौ सैनिक जाएंगे तो बचकर केवल दस लौटेंगे।’
Hindi Bible HHBD
क्योंकि परमेश्वर यहोवा यों कहता है, जिस नगर से हजार निकलते थे, उस में इस्राएल के घराने के सौ ही बचे रहेंगे, और जिस से सौ निकलते थे, उस में दस बचे रहेंगे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि परमेश्वर यहोवा यों कहता है: “जिस नगर से हज़ार निकलते थे, उस में इस्राएल के घराने के सौ ही बचे रहेंगे, और जिस से सौ निकलते थे, उसमें दस बचे रहेंगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रभु याहवेह का इस्राएल को यह कहना है: “तुम्हारा शहर, जो एक हजार योद्धाओं को लेकर आगे बढ़ता है उसमें से सिर्फ एक सौ ही बचेंगे; तुम्हारा नगर, जो सौ योद्धाओं को लेकर आगे बढ़ता है उसमें से सिर्फ दस ही बचेंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि परमेश्वर यहोवा यह कहता है, “जिस नगर से हजार निकलते थे, उसमें इस्राएल के घराने के सौ ही बचे रहेंगे, और जिससे सौ निकलते थे, उसमें दस बचे रहेंगे।”