Amos 6:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab kisee ka chacha, jo usaka jalanevala ho, usakee haddiyon ko ghar ke nikalane ke liye uttaaega, aur jo ghar ke kone men ho us se kahega, kya tere pas koi aur haai? tab vah kahega, koi naheen tab vah kahega, chup rahe! hamen yahova ka nam naheen lena chahiae..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब कोई मर जाएगा तब कोई सम्बंधी शव लेने आएगा, जिससे वह उसे बाहर ले जा सके और जला सके। सम्बंधी घर में से हड्डियाँ लेने आयेगा। लोग किसी भी उस व्यक्ति से जो घर के भीतर छिपा होगा, पूछेंगे, “क्या तुम्हारे पास कोई अन्य शव है?” वह व्यक्ति उत्तर देगा, “नहीं …।” तब व्यक्ति के सम्बंधी कहेंगे, “चुप! हमें यहोवा का नाम नहीं लेना चाहिये।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मृतक पुरुष का चाचा और शव पर मसाला लगानेवाला उसको उठाएंगे, और गाड़ने के लिए घर से बाहर ले जाएंगे। वे घर के कोने में छिपे हुए व्यक्‍ति से पूछेंगे, ‘क्‍या वहां और है?’ वह उत्तर देगा, ‘नहीं।’ वह आगे कहेगा, ‘चुप रहो! क्‍योंकि प्रभु का नाम उच्‍चारित नहीं होना चाहिए।’
Hindi Bible HHBD
और जब किसी का चचा, जो उसका जलानेवाला हो, उसकी हडि्डयों को घर के निकालने के लिये उठाएगा, और जो घर के कोने में हो उस से कहेगा, क्या तेरे पास कोई और है? तब वह कहेगा, कोई नहीं; तब वह कहेगा, चुप रहे! हमें यहोवा का नाम नहीं लेना चाहिए।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब किसी का चाचा, जो उसका जलानेवाला हो, उसकी हड्डियों को घर से निकालने के लिये उठाएगा, और जो घर के कोने में हो उस से कहेगा, “क्या तेरे पास कोई और है?” तब वह कहेगा, “कोई नहीं;” तब वह कहेगा, “चुप रह! हमें यहोवा का नाम नहीं लेना चाहिए।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और जब कोई रिश्तेदार उस घर में से लाशों को ले जाने आएगा ताकि उनको जला सके और वह वहां किसी छिपे हुए मनुष्य से पूछे, “कोई और तुम्हारे साथ है?” और वह कहे, “नहीं,” तब वह कहेगा, “चुप रह! हमें याहवेह का नाम नहीं लेना है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब किसी का चाचा, जो उसका जलानेवाला हो, उसकी हड्डियों को घर से निकालने के लिये उठाएगा, और जो घर के कोने में हो उससे कहेगा, “क्या तेरे पास कोई और है?” तब वह कहेगा, “कोई नहीं;” तब वह कहेगा, “चुप रह! हमें यहोवा का नाम नहीं लेना चाहिए।”