Amos 6:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tum hathee dant ke palangon par lettte, aur apane apane bichhaune par panv faailaae sote ho, aur bhed-bakaariyon men se memne aur gaushaalaon men se bachhde khate ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु तुम सभी विलासों का भोग करते हो। तुम हाथी दाँत की सेज पर सोते हो और अपने बिछौने पर आराम करते हो। तुम रेवड़ों में से कोमल मेमने और बाड़ों में से नये बछड़े खाते हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘धिक्कार है तुम्हें, ओ हाथी दांत के पलंग पर सोनेवालो! शय्या पर आराम से पांव फैलाकर लेटनेवालो! भेड़शाला के मेमनों का कोमल मांस खानेवालो! पशुशाला के बछड़ों का मांस खानेवालो!
Hindi Bible HHBD
तुम हाथी दांत के पलंगों पर लेटते, और अपने अपने बिछौने पर पांव फैलाए सोते हो, और भेड़- बकरियों में से मेम्ने और गौशालाओं में से बछड़े खाते हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तुम हाथी दाँत के पलंगों पर लेटते, और अपने अपने बिछौने पर पाँव फैलाए सोते हो, और भेड़–बकरियों में से मेम्ने और गौशालाओं में से बछड़े खाते हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम हाथी-दांत से सजे बिस्तर पर लेटते हो और पलंग पर आलस्य में समय नष्ट करते हो. तुम मनपसंद भेड़ों और मोटे-ताजे बछड़ों को खाते हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तुम हाथी दाँत के पलंगों पर लेटते, और अपने-अपने बिछौने पर पाँव फैलाए सोते हो, और भेड़-बकरियों में से मेम्ने और गौशालाओं में से बछड़े खाते हो।