Amos 6:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
senaon ke parameshvar yahova kee yah vanee haai, parameshvar yahova ne apanee hee shapath khakar kaha haai: jis par yakoob ghamand karata haai, us se maain gharana, aur use rajabhvanon se baair rakhta hoon aur maain is nagar ko us sab samet jo us men haai, shatra ke vash men kar doonga..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे स्वामी यहोवा ने यह प्रतिज्ञा की थी। उन्होंने अपना नाम सर्वशक्तिमान परमेश्वर यहोवा लिया और यह प्रतिज्ञा की: “मैं उन बातों से घृणा करता हूँ, जिन पर याकूब को गर्व है। मैं उसकी दृढ़ मीनारों से घृणा करता हूँ। अत: मैं शत्रु को नगर तथा नगर की हर एक चीज लेने दूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्वयं स्वामी प्रभु ने अपनी शपथ खाई है। स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु परमेश्वर यों कहता है: ‘मैं याकूब की अहं-भावना से नफरत करता हूं। मैं उसके महलों से घृणा करता हूं। मैं सामरी नगर और उसका सब कुछ शत्रु के हाथ में सौंप दूंगा।’
Hindi Bible HHBD
सेनाओं के परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, (परमेश्वर यहोवा ने अपनी ही शपथ खाकर कहा है): जिस पर याकूब घमण्ड करता है, उस से मैं घृणा, और उसे राजभवनों से बैर रखता हूं; और मैं इस नगर को उस सब समेत जो उस में हैं, शत्रु के वश में कर दूंगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सेनाओं के परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, (परमेश्वर यहोवा ने अपनी ही शपथ खाकर कहा है): “जिस पर याक़ूब घमण्ड करता है, उससे मैं घृणा, और उसके राजभवनों से बैर रखता हूँ; और मैं इस नगर को उस सब समेत जो उस में है, शत्रु के वश में कर दूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परम प्रभु ने स्वयं अपनी ही शपथ खाई है—याहवेह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर याहवेह यह घोषणा करता है: “मेरी नजर में घृणास्पद है याकोब का अहंकार और घृणित हैं उसके राजमहल; मैं इस नगर, उसके निवासियों तथा उसकी समस्त वस्तुओं को उसके शत्रुओं के अधीन कर दूंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सेनाओं के परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, (परमेश्वर यहोवा ने अपनी ही शपथ खाकर कहा है): “जिस पर याकूब घमण्ड करता है, उससे मैं घृणा, और उसके राजभवनों से बैर रखता हूँ; और मैं इस नगर को उस सब समेत जो उसमें है, शत्रु के वश में कर दूँगा।”