Amos 7:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parameshvar yahova ne mujhe yah dikhaya, aur maain kya dekhta hoon ki us ne pichhlee ghaas ke ugane ke arambh me ttiiddayan utpann kee aur vah raja kee kattnee ke bad kee pichhlee ghaas theen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने मुझे यह दिखाया: उसने दूसरी फसल उगने के समय टिड्डी दलों की रचना आरम्भ की। राजा द्वारा प्रथम फसल काट लिये जाने के बाद यह दूसरी फसल थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्वामी प्रभु ने मुझे यह दृश्य दिखाया: जब राजा के चारे की फसल के बाद रबी फसल में अंकुर फूटने लगे, तब टिड्डी-दल उन पर छा गया।
Hindi Bible HHBD
परमेश्वर यहोवा ने मुझे यह दिखाया, और मैं क्या देखता हूं कि उस ने पिछली घास के उगने के आरम्भ मे टिडि्डयां उत्पन्न की; और वह राजा की कटनी के बाद की पिछली घास थीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परमेश्वर यहोवा ने मुझे यह दिखाया: और मैं क्या देखता हूँ कि उस ने पिछली घास के उगने के आरम्भ में टिड्डियाँ उत्पन्न कीं; और वह राजा की कटनी के बाद की पिछली घास थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रभु याहवेह ने मुझे यह दिखाया: जब राजा के हिस्से की फसल कट चुकी थी और बाद की फसल आनेवाली थी, तब याहवेह टिड्डियों के दल को तैयार कर रहे थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परमेश्वर यहोवा ने मुझे यह दिखाया: और मैं क्या देखता हूँ कि उसने पिछली घास के उगने के आरम्भ में टिड्डियाँ उत्पन्न कीं; और वह राजा की कटनी के बाद की पिछली घास थी।