Amos 7:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab betel ke yajak amasyah ne israael ke raja yarobam ke pas kahala bheja, ki, amos ne israael ke gharane ke beech men tujh se rajadraeh kee goshttee kee haai usake sare vachanon ko desh naheen sah sakata.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बेतेल के याजक अमस्याह ने इस्राएल के राजा यारोबाम को यह सन्देश भेजा: “आमोस तुम्हारे विरूद्ध षड़यन्त्र रच रहा है। वह इस्राएल के लोगों को तुम्हारे विरूद्ध युद्ध के लिये भड़का रहा है। वह इतना अधिक कह रहा है कि उसके शब्द पूरे देश में भी समा नहीं सकते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बेत-एल की वेदी के पुरोहित अमस्‍याह ने राजा यारोबआम के पास यह सन्‍देश भेजा, ‘आमोस आपके विरुद्ध इस्राएल प्रदेश के लोगों में षड्‍यन्‍त्र रच रहा है। अब देश उसके शब्‍दों को और अधिक नहीं सह सकता।
Hindi Bible HHBD
तब बेतेल के याजक अमस्याह ने इस्राएल के राजा यारोबाम के पास कहला भेजा, कि, आमोस ने इस्राएल के घराने के बीच में तुझ से राजद्रोह की गोष्ठी की है; उसके सारे वचनों को देश नहीं सह सकता।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब बेतेल के याजक अमस्याह ने इस्राएल के राजा यारोबाम के पास कहला भेजा, “आमोस ने इस्राएल के घराने के बीच में तुझ से राजद्रोह की गोष्‍ठी की है; उसके सारे वचनों को देश नहीं सह सकता।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब बेथेल के पुरोहित अमाज़्याह ने इस्राएल के राजा यरोबोअम के पास यह संदेश भेजा: “आमोस इस्राएल के वंश के बीच में तुम्हारे विरुद्ध एक षड़्‍यंत्र कर रहा है. इस देश के लिए उसकी बातें असहनीय है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब बेतेल के याजक अमस्याह # ने इस्राएल के राजा यारोबाम के पास कहला भेजा, “आमोस ने इस्राएल के घराने के बीच में तुझ से राजद्रोह की गोष्ठी की है; उसके सारे वचनों को देश नहीं सह सकता।