Amos 7:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is karan yahova yon kahata haai, teree sree nagar men veshya ho jaaegee, aur tere bette-bettyaian talavar se maree jaaengee, aur teree boomi doree dalakar bantt lee jaaegeen aur too ap ashuuddh desh men marega, aur israael apanee boomi par se nishchay bandhaai men jaaega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यहोवा कहता है: ‘तुम्हारी पत्नी नगर में वेश्या बनेगी। तुम्हारे पुत्र और पुत्रियाँ तलवार द्वारा मारे जाएंगे। अन्य लोग तुम्हारी भूमि लेंगे और आपस में बाटेंगे और तुम विदेश में मरोगे। इस्राएल के लोग निश्चय ही, इस देश से बन्दी के रूप में ले जाए जाएंगे।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: प्रभु यों कहता है: तेरी पत्नी इस नगर में वेश्या बनेगी। तेरे पुत्रों और पुत्रियों का तलवार से वध किया जाएगा। तेरी भूमि को डोरी से नापकर आपस में बांट लिया जाएगा। तू स्वयं अपवित्र देश में मरेगा। इस्राएली निस्सन्देह अपने देश से निष्कासित होंगे।” ’
Hindi Bible HHBD
इस कारण यहोवा यों कहता है, तेरी स्त्री नगर में वेश्या हो जाएगी, और तेरे बेटे- बेटियां तलवार से मारी जाएंगी, और तेरी भूमि डोरी डालकर बांट ली जाएगीं; और तू आप अशुद्ध देश में मरेगा, और इस्राएल अपनी भूमि पर से निश्चय बंधआई में जाएगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण यहोवा यों कहता है: ‘तेरी स्त्री नगर में वेश्या हो जाएगी, और तेरे बेटे–बेटियाँ तलवार से मारी जाएँगी, और तेरी भूमि डोरी डालकर बाँट ली जाएगी; और तू आप अशुद्ध देश में मरेगा, और इस्राएल अपनी भूमि पर से निश्चय बँधुआई में जाएगा।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये याहवेह का कहना यह है: “ ‘तुम्हारी पत्नी शहर में एक वेश्या हो जाएगी, और तुम्हारे पुत्र और पुत्रियां तलवार से मारे जाएंगे. तुम्हारे देश को नापा जाएगा और विभाजित कर दिया जाएगा, और तुम स्वयं एक मूर्तिपूजक देश में मरोगे. और निश्चित रूप से इस्राएल अपनी मातृभूमि से अलग बंधुआई में चला जाएगा.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण यहोवा यह कहता है: ‘तेरी स्त्री नगर में वेश्या हो जाएगी, और तेरे बेटे-बेटियाँ तलवार से मारे जाएँगे, और तेरी भूमि डोरी डालकर बाँट ली जाएँगी; और तू आप अशुद्ध देश में मरेगा, और इस्राएल अपनी भूमि पर से निश्चय बँधुआई में जाएगा।’”