Amos 7:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parameshvar yahova ne mujhe yah dikhaya: aur kya dekhta hoon ki parameshvar yahova ne ag ke dara mukama ladne ko pukara, aur us ag se mahasagar sookh gaya, aur desh bhee bhsm hua chahata tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे स्वामी यहोवा ने मुझे ये चीजें दिखाई; मैंने देखा कि यहोवा परमेश्वर अग्नि को वर्षा की तरह बरसने के लिए बुला रहा है। अग्नि ने विशाल गहरे समुद्र को नष्ट कर दिया। अग्नि भूमि को चट करने लगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्वामी-प्रभु ने मुझे यह दृश्य दिखाया: मैंने देखा कि प्रभु दण्ड देने के लिए आग को बुला रहा है। आग ने अतल सागर को सुखा दिया। तब वह भूमि को भस्म करने लगी।
Hindi Bible HHBD
परमेश्वर यहोवा ने मुझे यह दिखाया: और क्या देखता हूं कि परमेश्वर यहोवा ने आग के द्वारा मुक मा लड़ने को पुकारा, और उस आग से महासागर सूख गया, और देश भी भस्म हुआ चाहता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परमेश्वर यहोवा ने मुझे यह दिखाया: और क्या देखता हूँ कि परमेश्वर यहोवा ने आग के द्वारा मुक़द्दमा लड़ने को पुकारा, और उस आग से महासागर सूख गया, और देश भी भस्म होने लगा था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब प्रभु याहवेह ने मुझे यह दिखाया: परम प्रभु न्याय के लिये आग को पुकार रहे थे; इस अग्नि ने महासागर को सुखा दिया तथा भूमि को नष्ट कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परमेश्वर यहोवा ने मुझे यह दिखाया: और क्या देखता हूँ कि परमेश्वर यहोवा ने आग के द्वारा मुकद्दमा लड़ने को पुकारा, और उस आग से महासागर सूख गया, और देश भी भस्म होने लगा था।