Amos 7:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain ab unako n chhooonga. isahak ke unche sthan ujad, aur israael ke paavitrasthan sunasan ho jaaenge, aur maain yarobam ke gharane par talavar kheeche huae chaddhai karoonga..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसहाक के उच्च स्थान नष्ट किये जायेंगे। इस्राएल के पवित्र स्थान चट्टान की ढेरों में बदल दिये जाएंगे। मैं आक्रमण करूँगा और यारोबाम के परिवार को तलवार के घाट उतारूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसहाक की पहाड़ी शिखर की वेदियाँ उजड़ जाएंगी। इस्राएल के पवित्र स्‍थान खण्‍डहर बन जाएंगे। मैं हाथ में तलवार ले यारोबआम राजवंश के विरुद्ध खड़ा होऊंगा।’
Hindi Bible HHBD
मैं अब उनको न छोडूंगा। इसहाक के ऊंचे स्थान उजाड़, और इस्राएल के पवित्रास्थान सुनसान हो जाएंगे, और मैं यारोबाम के घराने पर तलवार खीचे हुए चढ़ाई करूंगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं अब उनको न छोड़ूँगा। इसहाक के ऊँचे स्थान उजाड़, और इस्राएल के पवित्रस्थान सुनसान हो जाएँगे, और मैं यारोबाम के घराने पर तलवार खींचे हुए चढ़ाई करूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यित्सहाक के ऊंचे स्थान नाश किए जाएंगे और इस्राएल के पवित्र स्थान खंडहर हो जाएंगे; और मैं तलवार लेकर यरोबोअम के वंश पर आक्रमण करूंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं अब उनको न छोड़ूँगा। इसहाक के ऊँचे स्थान उजाड़, और इस्राएल के पवित्रस्थान सुनसान हो जाएँगे, और मैं यारोबाम के घराने पर तलवार खींचे हुए चढ़ाई करूँगा।”