Amos 8:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parameshvar yahova kee yah vanee haai, dekho, aeese din ate haai, jab maain is desh men mahangee karoonga us men ne to ann kee bookh aur n panee kee pyas hogee, parantu yahova ke vachanon ke sunane hee kee bookh pyas hogee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा कहता है: “देखो, वे दिन समीप आ रहा है, जब मैं देश में भुखमरी लाऊँगा, लोग रोटी के भूखे और पानी के प्यासे नहीं होंगे, बल्कि लोग यहोवा के वचन के भूखे होंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्वामी-प्रभु यह कहता है: ‘देखो, वह समय आ रहा है जब मैं तुम्हारे देश पर अकाल भेजूंगा; पर यह अकाल न रोटी का होगा, और न पीने के पानी का, वरन् प्रभु के शब्दों का अकाल! लोग प्रभु का शब्द सुनने को तरसेंगे।
Hindi Bible HHBD
परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, देखो, ऐसे दिन आते हैं, जब मैं इस देश में महंगी करूंगा; उस में ने तो अन्न की भूख और न पानी की प्यास होगी, परन्तु यहोवा के वचनों के सुनने ही की भूख प्यास होगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, “देखो, ऐसे दिन आते हैं, जब मैं इस देश में महँगी करूँगा; उस में न तो अन्न की भूख और न पानी की प्यास होगी, परन्तु यहोवा के वचनों के सुनने ही की भूख प्यास होगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परम प्रभु यह घोषणा करते हैं, “ऐसे दिन आ रहे हैं, जब मैं संपूर्ण देश में अकाल भेजूंगा— अन्न-जल का अकाल नहीं पर याहवेह के वचन के सुनने का अकाल.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, “देखो, ऐसे दिन आते हैं, जब मैं इस देश में अकाल करूँगा; उसमें न तो अन्न की भूख और न पानी की प्यास होगी, परन्तु यहोवा के वचनों के सुनने ही की भूख प्यास होगी।