Amos 8:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jo kahate ho naya chand kab beetega ki ham ann bech saken? aur vishraamadin kab beetega, ki ham ann ke khtte kholakar aepa ko chhotta aur shokel ko bharee kar de, aur chhl se dandee mare,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
व्यापारियों, तुम कहते हो, “नवचन्द्र कब बीतेगा, जिससे हम अन्न बेच सकेंगे सब्त कब बीतेगा, जिससे हम अपना गेहूँ बेचने को ला सकेंगे हम कीमतें बढ़ा सकेंगे, बाटों को हलका कर सकेंगे, और हम तराजुओं को ऐसा व्यवस्थित कर लेंगे कि लोगों को ठग सकें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम चाहते हो कि नवचन्द्र पर्व कब खत्म हो, और तुम अनाज बेचो। विश्राम दिवस कब बीते, और तुम गेहूं को बेचना आरंभ करो। तुम अनाज मापने की माप को छोटा रखते हो, पर जब खरीदार से तौलकर मुद्राएं लेते हो तो तौल को भारी कर देते हो! तुम खोटी तराजू रखकर खरीदारों को ठगते हो।
Hindi Bible HHBD
जो कहते हो नया चांद कब बीतेगा कि हम अन्न बेच सकें? और विश्रामदिन कब बीतेगा, कि हम अन्न के खत्ते खोलकर एपा को छोटा और शेकेल को भारी कर दें, और छल से दण्डी मारें,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो कहते हो, “नया चाँद कब बीतेगा कि हम अन्न बेच सकें? विश्रामदिन कब बीतेगा, कि हम अन्न के खत्ते खोलकर एपा को छोटा और शेकेल को भारी कर दें, और छल से दण्डी मारें,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम कहते हो, “कब समाप्त होगा नया चांद का उत्सव कि हम अनाज बेच सकें, कब शब्बाथ समाप्त होगा कि हम गेहूं का खरीदी-बिक्री कर सकें?” कम चीज़ों को ज्यादा मूल्य पर बेचें और ग्राहक को छल की नाप से ठगें,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो कहते हो, “नया चाँद कब बीतेगा कि हम अन्न बेच सके? और विश्रामदिन कब बीतेगा, कि हम अन्न के खत्ते खोलकर एपा को छोटा और शेकेल को भारी कर दें, छल के तराजू से धोखा दे,