Amos 8:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parameshvar yahova kee yah vanee haai, us samay maain soorya ka dopahar ke samay ast karoonga, aur is desh ko din dupaharee aandhiayara kar doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने ये बाते भी कहीं: “उस समय, मैं सूरज दोपहर में ही अस्त करूँगा। मैं प्रकाश भरे दिन में पृथ्वी को अन्धकारपूर्ण करूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्वामी-प्रभु यह कहता है: ‘उस दिन मैं दोपहर को सूर्यास्त कर दूंगा; दिन-दहाड़े समस्त पृथ्वी पर अंधकार छा जाएगा।
Hindi Bible HHBD
परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, उस समय मैं सूर्य का दोपहर के समय अस्त करूंगा, और इस देश को दिन दुपहरी अन्धियारा कर दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, “उस समय मैं सूर्य को दोपहर के समय अस्त करूँगा, और इस देश को दिन दुपहरी अन्धियारा कर दूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रभु याहवेह यह घोषणा करते हैं, “उस दिन, दोपहर के समय ही मैं सूर्यास्त कर दूंगा और दिन-दोपहरी में ही पृथ्वी पर अंधकार कर दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, “ उस समय मैं सूर्य को दोपहर के समय अस्त करूँगा #, और इस देश को दिन दुपहरी अंधियारा कर दूँगा।