Amos 9:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain ne prabhu ko vedee ke upar khda dekha, aur us ne kaha, khmbhe kee kangaaniyon par mar jis se devaaddhiyan hile, aur unako sab logon ke sir par girakar ttukade ttukade kara aur jo nash hone se bache, unhen maain talavar se ghaat karoonga un men se aek bhee n bhag nikalega, aur jo apane ko bachaa, vah bachane n paaega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने अपने स्वामी को दर्शन के सामने खड़ा देखा। उसने कहा, “स्तम्भों के सिरे पर प्रहार करो, और पूरी इमारत की देहली तक काँप उठेगी। स्तम्भों को लोगों के सिर पर गिराओ। यदि कोई जीवित बचेगा, सो उसे तलवार से मारो। कोई व्यक्ति भाग सकता है, किन्तु वह बच नहीं सकेगा। लोगों में से कोई भी व्यक्ति बचकर नहीं निकलेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने प्रभु को वेदी के समीप खड़े हुए देखा। उसने आदेश दिया, ‘खम्‍भों के शीर्ष पर प्रहार कर ताकि ड्‍योढ़ियाँ हिलने लगें; तू खम्‍भों को ध्‍वस्‍त कर; उन्‍हें लोगों के सिर पर गिरा। जो उससे बच जाएंगे, मैं उनको तलवार से मौत के घाट उतारूंगा। उनमें एक भी व्यक्‍ति नहीं बचेगा। वह प्राण बचाकर भाग न सकेगा।
Hindi Bible HHBD
मैं ने प्रभु को वेदी के ऊपर खड़ा देखा, और उस ने कहा, खम्भे की कंगनियों पर मार जिस से डेवढ़ियां हिलें, और उनको सब लोगों के सिर पर गिराकर टुकड़े टुकड़े कर; और जो नाश होने से बचें, उन्हें मैं तलवार से घात करूंगा; उन में से एक भी न भाग निकलेगा, और जो अपने को बचाए, वह बचने न पाएगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने प्रभु को वेदी के ऊपर खड़ा देखा, और उसने कहा: “खम्भे की कंगनियों पर मार जिससे डेवढ़ियाँ हिलें, और उनको सब लोगों के सिर पर गिराकर टुकड़े टुकड़े कर; और जो नष्‍ट होने से बचें, उन्हें मैं तलवार से घात करूँगा; उनमें से एक भी न भाग निकलेगा, और जो अपने को बचाए, वह बचने न पाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने प्रभु को वेदी के निकट खड़े देखा, और उन्होंने कहा: “मीनारों के सिराओं को ऐसे मारो कि नीवें तक हिल जाएं. उन्हें सब लोगों के सिरों पर गिराओ; जो बच जाएंगे, उनको मैं तलवार से मार डालूंगा. एक भी भाग नहीं सकेगा, एक भी बच न सकेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने प्रभु को वेदी के ऊपर खड़ा देखा, और उसने कहा, “खम्भे की कँगनियों पर मार जिससे डेवढ़ियाँ हिलें, और उनको सब लोगों के सिर पर गिराकर टुकड़े-टुकड़े कर; और जो नाश होने से बचें, उन्हें मैं तलवार से घात करूँगा; उनमें से एक भी न भाग निकलेगा, और जो अपने को बचाए, वह बचने न पाएगा।