Amos 9:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova kee yah bhee vanee haai, dekho, aeese din ate haai, ki hal jotanevala lavanevale ko aur dakh raundanevala beech bonevale ko ja lega aur pahadon se naya dakhmadha ttpakane lagega, aur sab pahadiyon se bah nikalega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा कहता है, “वह समय आ रहा है, जब हर प्रकार का भोजन बहुतायत में होगा। अभी लोग पूरी तरह फसल काट भी नहीं पाये होंगे कि जुताई का समय आ जायेगा। लोग अभी अंगूरों का रस निकाल ही रहे होंगे कि अंगूरों की रूपाई का समय फिर आ पहुँचेगा। पर्वतों से दाखमधु की धार बहेगी और वह पहाड़ियों से बरसेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु यह कहता है: ‘देखो, समय आ रहा है जब हरित क्रांति होगी, फसल काटनेवाला कटाई समाप्त भी न कर पाएगा कि हल चलानेवाला आ पहुँचेगा; बीज बोनेवाले की बोआई पूरी भी न होगी कि दाखरस निकालने वाला आ जाएगा, पहाड़ों से मीठा अंगूर-रस टपकेगा, और सब पहाड़ियां उसमें डूब जाएंगी।
Hindi Bible HHBD
यहोवा की यह भी वाणी है, देखो, ऐसे दिन आते हैं, कि हल जोतनेवाला लवनेवाले को और दाख रौंदनेवाला बीच बोनेवाले को जा लेगा; और पहाड़ों से नया दाखमधु टपकने लगेगा, और सब पहाड़ियों से बह निकलेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा की यह भी वाणी है, “देखो, ऐसे दिन आते हैं, कि हल जोतनेवाला लवनेवाले को और दाख रौंदनेवाला बीज बोनेवाले को जा लेगा; और पहाड़ों से नया दाखमधु टपकने लगेगा, और सब पहाड़ियों से बह निकलेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह याहवेह का कहना है, “ऐसे दिन आ रहे हैं, “जब हल चलानेवाला फसल काटनेवाले से, और अंगूर को रौंदनेवाला पौधा रोपनेवाले से आगे निकल जाएगा. नये अंगूर का मधु पर्वतों से टपकने लगेगा और यह सब पहाड़ियों से बह जाएगा,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा की यह भी वाणी है, “देखो, ऐसे दिन आते हैं, कि हल जोतनेवाला लवनेवाले को और दाख रौंदनेवाला बीज बोनेवाले को जा लेगा; और पहाड़ों से नया दाखमधु टपकने लगेगा, और सब पहाड़ियों से बह निकलेगा।