Amos 9:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain apanee praja israael ke bandhauon ko faer le aunga, aur ve ujade huae nagaron ko sudhaarakar un men basenge ve dakh kee bariyan lagakar dakhmadha peeaenge, aur bageeche lagakar unake fal khaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं अपने लोगों इस्राएलियों को देश निकाले से वापस लाऊँगा। वे नष्ट हुए नगरों को फिर से बनाएंगे और उन नगरों में रहेंगे। वे अंगूर की बेलों के बाग लगाएंगे और वे उन बागों से प्राप्त दाखमधु पीएंगे। वे बाग लगाएंगे और वे उन बागों के फलों को खाएंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं अपने निज लोग इस्राएलियों की समृद्धि लौटा दूंगा। वे उजाड़ नगरों का पुन:निर्माण करेंगे, और उनको आबाद करेंगे। वे अंगूर-उद्यान लगाएंगे, और उनके फलों का रस पीएंगे। वे साग-सब्जी के बगीचे लगाएंगे, और उनके फल खाएंगे।
Hindi Bible HHBD
मैं अपनी प्रजा इस्राएल के बंधुओं को फेर ले आऊंगा, और वे उजड़े हुए नगरों को सुधारकर उन में बसेंगे; वे दाख की बारियां लगाकर दाखमधु पीएंगे, और बगीचे लगाकर उनके फल खाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं अपनी प्रजा इस्राएल के बन्दियों को लौटा ले आऊँगा, और वे उजड़े हुए नगरों को सुधारकर उन में बसेंगे; वे दाख की बारियाँ लगाकर दाखमधु पीएँगे, और बगीचे लगाकर उनके फल खाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और मैं अपने इस्राएली लोगों को बंधुआई से वापस ले आऊंगा. “वे नष्ट हुए नगरों का पुनर्निर्माण करेंगे और उनमें रहने लगेंगे. वे अंगूर की बारियां लगाएंगे और उनकी शराब पिएंगे; वे बगीचा लगाएंगे और उनके फलों को खाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं अपनी प्रजा इस्राएल के बन्दियों को लौटा ले आऊँगा, और वे उजड़े हुए नगरों को सुधारकर उनमें बसेंगे; वे दाख की बारियाँ लगाकर दाखमधु पीएँगे, और बगीचे लगाकर उनके फल खाएँगे।