Amos 9:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he israaeliyo, yahova kee yah vanee haai, kya tum mere lekhe kooshaiyon ke saman naheen ho? kya maain israael ko misr desh se aur paalishtaiyon ko kaptor se naheen nikal laya? aur araamiyon ko keer se naheen nikal laya?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा यह कहता है: “इस्राएल, तुम मेरे लिये कूशियों की तरह हो। मैं इस्राएल को मिस्र से निकाल कर लाया। मैं पलिश्तियों को भी कप्तोर से लाया और अरामियों को कीर से।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ इस्राएल वंशियों, तुम मेरे लिए इथियोपिओं के समान हो।’ प्रभु यह कहता है, ‘क्या मैंने तुम्हें मिस्र देश से, पलिश्तियों को कप्तोर देश से सीरिया-वासियों को कीर देश से नहीं निकाला था?
Hindi Bible HHBD
हे इस्राएलियों, यहोवा की यह वाणी है, क्या तुम मेरे लेखे कूशियों के समान नहीं हो? क्या मैं इस्राएल को मि देश से और पलिश्तियों को कप्तोर से नहीं निकाल लाया? और अरामियों को कीर से नहीं निकाल लाया?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हे इस्राएलियो,” यहोवा की यह वाणी है, “क्या तुम मेरे लिये कूशियों के समान नहीं हो? क्या मैं इस्राएल को मिस्र देश से और पलिश्तियों को कप्तोर से नहीं निकाल लाया? और अरामियों को कीर से नहीं लाया?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“क्या तुम इस्राएली मेरे लिये कूश वासियों के समान नहीं हो?” याहवेह की यह घोषणा है. “क्या मैं इस्राएलियों को मिस्र देश से, फिलिस्तीनियों को काफ़तोर देश से और सीरियावासियों को कीर देश से बाहर निकालकर नहीं लाया?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हे इस्राएलियों,” यहोवा की यह वाणी है, “क्या तुम मेरे लिए कूशियों के समान नहीं हो? क्या मैं इस्राएल को मिस्र देश से और पलिश्तियों को कप्तोर से नहीं निकाल लाया? और अरामियों को कीर से नहीं निकाल लाया?