Colossians 1:24 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ab maain un dukhon ke karan anand karata hoo, jo tumhare liye uttata hoo, aur maseeh ke kleshaen kee ghattee us kee deh ke liye, arthata kaleesiya ke liye, apane shareer men pooree kiae deta hoon.
Hindi 2017 (नया नियम)
अब मैं उन दुखों के कारण आनन्‍द करता हूँ, जो तुम्‍हारे लिये उठाता हूँ, और मसीह के क्‍लेशों की घटी उसकी देह के लिये, अर्थात् कलीसिया के लिये, अपने शरीर में पूरी किए देता हूँ,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब देखो, मैं तुम्हारे लिये जो कष्ट उठाता हूँ, उनमें आनन्द का अनुभव करता हूँ और मसीह की देह, अर्थात् कलीसिया के लिये मसीह की यातनाओं में जो कुछ कमी रह गयी थी, उसे अपने शरीर में पूरा करता हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस समय मैं आप लोगों के लिए जो दु:ख उठाता हूँ, उसके कारण प्रसन्न हूँ। मैं मसीह के कष्‍टों का शेष भाग अपने शरीर में उनकी देह, अर्थात् कलीसिया के लिए परिपूरित करता हूँ।
Hindi Bible HHBD
अब मैं उन दुखों के कारण आनन्द करता हूं, जो तुम्हारे लिये उठाता हूं, और मसीह के क्लेशों की घटी उस की देह के लिये, अर्थात् कलीसिया के लिये, अपने शरीर में पूरी किए देता हूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Hamme khusi hei ki ham tumhaar khaatir sahe sakta hei. Ham aur bhi khusi hei ki ham aapan deñhi meñ Maseeh ke boḍi jon ki chech hei, uske waaste sahte rahega.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अब मैं उन दु:खों के कारण आनन्द करता हूँ, जो तुम्हारे लिये उठाता हूँ और मसीह के क्लेशों की घटी उसकी देह के लिये, अर्थात् कलीसिया के लिये, अपने शरीर में पूरी करता हूँ;
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अब मैं तुम्हारे लिए अपने दुःखों में आनंदित हूँ और अपने शरीर में मसीह के कष्‍टों को सहने में जो घटी रहती है, उसे उसकी देह अर्थात् कलीसिया के लिए पूरी कर रहा हूँ,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब तो मैं तुम्हारे लिए अपने कष्टों में प्रफुल्लित होता हूं तथा मैं उनकी देह—कलीसिया के लिए अपने शरीर में मसीह की यातनाओं में बाकी रह गई कमी को पूरा करते हुए अपनी ज़िम्मेदारी पूरी कर रहा हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अब मैं उन दुःखों के कारण आनन्द करता हूँ, जो तुम्हारे लिये उठाता हूँ, और मसीह के क्लेशों की घटी उसकी देह के लिये, अर्थात् कलीसिया के लिये, अपने शरीर में पूरी किए देता हूँ,