Colossians 1:6 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo tumhare pas pahuncha haai aur jaaisa jagat men bhee fal lata, aur baddhta jata haai arthata jis din se tum ne us ko suna, aur sachchai se parameshvar ka anugrah pahichana haai, tum men bhee aeesa hee karata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
जो तुम्‍हारे पास पहुँचा है और जैसा जगत में भी फल लाता, और बढ़ता जाता है; अर्थात् जिस दिन से तुम ने उसको सुना, और सच्‍चाई से परमेश्‍वर का अनुग्रह पहिचाना है, तुम में भी ऐसा ही करता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सुसमाचार समूचे संसार में सफलता पा रहा है। यह वैसे ही सफल हो रहा है जैसे तुम्हारे बीच यह उस समय से ही सफल होने लगा था जब तुमने परमेश्वर के अनुग्रह के बारे में सुना था और सचमुच उसे समझा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप के पास पहुँचा। यह समस्‍त संसार में फलता और बढ़ता जा रहा है। आप लोगों के यहाँ यह उस दिन से फलता और बढ़ता जा रहा है, जिस दिन आपने परमेश्‍वर के अनुग्रह के विषय में सुना और उसके सत्‍य का मर्म समझा।
Hindi Bible HHBD
जो तुम्हारे पास पहुंचा है और जैसा जगत में भी फल लाता, और बढ़ता जाता है; अर्थात् जिस दिन से तुम ने उस को सुना, और सच्चाई से परमेश्वर का अनुग्रह पहिचाना है, तुम में भी ऐसा ही करता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Susamaachaar, dunia bhar meñ baṛa kaamyaabi se feile hei. Wahi rakam se u pahila din se jab tum Parmeshwar ke sundar daya ke sachchaai ke baare meñ seekha raha, u tumhaar beech meñ bhi feila raha
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो तुम्हारे पास पहुँचा है, और जैसा जगत में भी फल लाता और बढ़ता जाता है, वैसे ही जिस दिन से तुम ने उसको सुना और सच्‍चाई से परमेश्‍वर का अनुग्रह पहिचाना है, तुम में भी ऐसा ही करता है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जो तुम्हारे पास पहुँचा है, और जैसे यह सुसमाचार सारे जगत में फलता और बढ़ता जा रहा है, वैसे ही जिस दिन तुमने उसे सुना और सत्य से परमेश्‍वर के अनुग्रह को जाना, तब से तुम्हारे बीच में भी हो रहा है;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिसे तुमने प्राप्‍त किया है, यह सुसमाचार लगातार पूरे संसार में और तुममें भी उसी दिन से फूल और फल रहा है, जिस दिन से तुमने इसे सुना और तुम्हें तभी परमेश्वर के अनुग्रह का अहसास हुआ.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो तुम्हारे पास पहुँचा है और जैसा जगत में भी फल लाता, और बढ़ता जाता है; वैसे ही जिस दिन से तुम ने उसको सुना, और सच्चाई से परमेश्वर का अनुग्रह पहचाना है, तुम में भी ऐसा ही करता है।