Colossians 2:12 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur usee ke sath bapaatisma men gade gaa, aur usee men parameshvar kee shaktai par vishvas karake, jis ne us ko mare huon men se jilaya, usake sath jee bhee utte.
Hindi 2017 (नया नियम)
और उसी के साथ बपतिस्मा में गाड़े गए, और उसी में परमेश्वर की शक्ति पर विश्वास करके, जिस ने उसको मरे हुओं में से जिलाया, उसके साथ जी भी उठे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह इसलिए हुआ कि जब तुम्हें बपतिस्मा में उसके साथ गाड़ दिया गया तो जिस परमेश्वर ने उसे मरे हुओं के बीच से जिला दिया था, उस परमेश्वर के कार्य में तुम्हारे विश्वास के कारण, उसी के साथ तुम्हें भी पुनःजीवित कर दिया गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप लोग बपतिस्मा के समय मसीह के साथ दफनाये गये और उन्हीं के साथ पुनर्जीवित भी किये गये हैं, क्योंकि आप लोगों ने परमेश्वर के सामर्थ्य में विश्वास किया जिसने उन्हें मृतकों में से पुनर्जीवित किया।
Hindi Bible HHBD
और उसी के साथ बपतिस्मा में गाड़े गए, और उसी में परमेश्वर की शक्ति पर विश्वास करके, जिस ने उस को मरे हुओं में से जिलाया, उसके साथ जी भी उठे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aur jab tum beptaaiz bhay raha, tab u wahi rakam raha jeise Maseeh ke sañghe gaaṛa gaya hei. Tab tum jinda kara gaya, kaahe ke tum meñ Parmeshwar ke sakti ke biswaas raha, jon Maseeh ke, maut se jinda karis.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसी के साथ बपतिस्मा में गाड़े गए और उसी में परमेश्वर की सामर्थ्य पर विश्वास करके, जिसने उसको मरे हुओं में से जिलाया, उसके साथ जी भी उठे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और उसके साथ बपतिस्मा में गाड़े गए और परमेश्वर के उस सामर्थ्य पर विश्वास करने के द्वारा, जिसने उसे मृतकों में से जिलाया, तुम उसके साथ जिलाए भी गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब तुम बपतिस्मा में उनके साथ गाड़े गए तथा उसी में उनके साथ उस विश्वास के द्वारा जिलाए भी गए, जो परमेश्वर के सामर्थ्य में है, जिन्होंने मसीह को मरे हुओं में से जीवित किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसी के साथ बपतिस्मा में गाड़े गए, और उसी में परमेश्वर की शक्ति पर विश्वास करके, जिसने उसको मरे हुओं में से जिलाया, उसके साथ जी भी उठे।