Colossians 2:13 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne tumhen bhee, jo apane aparadhae, aur apane shareer kee khtanarahit dasha men murda the, use sath jilaya, aur hamare sab aparadhaen ko kshama kiya.
Hindi 2017 (नया नियम)
और उसने तुम्‍हें भी, जो अपने अपराधों, और अपने शरीर की खतनारहित दशा में मुर्दा थे, उसे साथ जिलाया, और हमारे सब अपराधों को क्षमा किया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अपने पापों और अपने ख़तना रहित शरीर के कारण तुम मरे हुए थे किन्तु तुम्हें परमेश्वर ने मसीह के साथ-साथ जीवन प्रदान किया तथा हमारे सब पापों को मुक्त रूप से क्षमा कर दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप लोग पापों के कारण और अपने स्‍वभाव के खतने के अभाव के कारण मर गये थे। परमेश्‍वर ने आप लोगों को मसीह के साथ पुनर्जीवित किया है। उसने हमारे सब अपराधों को क्षमा किया है।
Hindi Bible HHBD
और उस ने तुम्हें भी, जो अपने अपराधों, और अपने शरीर की खतनारहित दशा में मुर्दा थे, उसे साथ जिलाया, और हमारे सब अपराधों को क्षमा किया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tum mar gay raha, kaahe ke tum paapi raha aur Parmeshwar ke log nai raha. Lekin Parmeshwar, Krisṭ ke, tum log ke jinda karan dees, jab u hamlog ke sab paap ke maafi kar dees.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने तुम्हें भी, जो अपने अपराधों और अपने शरीर की खतनारहित दशा में मुर्दा थे, उसके साथ जिलाया, और हमारे सब अपराधों को क्षमा किया,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसी ने तुमको भी जो अपने अपराधों और अपने शरीर की ख़तनारहित दशा में मरे हुए थे, मसीह के साथ जीवित कर दिया। उसने हमारे सब अपराधों को क्षमा कर दिया
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम जब अपने अपराधों और अपनी शारीरिक खतनाहीनता में मरे हुए थे, उन्होंने हमारे सभी अपराधों को क्षमा करते हुए तुम्हें उनके साथ जीवित कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने तुम्हें भी, जो अपने अपराधों, और अपने शरीर की खतनारहित दशा में मुर्दा थे, उसके साथ जिलाया, और हमारे सब अपराधों को क्षमा किया।