Colossians 2:18 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
koi manushy deenata aur svargadooton kee pooja karake tumhen dod ke pratifal se vanchit n kare. aeesa manushy dekhee hui baton men laga rahata haai aur apanee shaareearik samajh par vyarth foolata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
कोई मनुष्‍य दीनता और स्‍वर्गदूतों की पूजा करके तुम्‍हें दौड़ के प्रतिफल से वंचित न करे। ऐसा मनुष्‍य देखी हुई बातों में लगा रहता है और अपनी शारीरिक समझ पर व्‍यर्थ फूलता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कोई व्यक्ति जो अपने आप को प्रताड़ित करने के कर्मो या स्वर्गदूतों की उपासना के कामों में लगा हुआ हो, उसे तुम्हें तुम्हारे प्रतिफल को पाने में बाधक नहीं बनने देना चाहिए। ऐसा व्यक्ति सदा ही उन दिव्य दर्शनों की डींगे मारता रहता है जिन्हें उसने देखा है और अपने दुनियावी सोच की वजह से झूठे अभिमान से भरा रहता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप अपने को ऐसे लोगों द्वारा अपने पुरस्‍कार से वंचित न होने दें, जो तपस्‍या, स्‍वर्गदूतों की पूजा और अपने तथा-कथित दिव्‍य दृश्‍यों को अनुचित महत्व देते हैं। वे लोग अपनी सांसारिक बुद्धि के कारण घमण्‍ड से फूल जाते हैं
Hindi Bible HHBD
कोई मनुष्य दीनता और स्वर्गदूतों की पूजा करके तुम्हें दोड़ के प्रतिफल से वंचित न करे। ऐसा मनुष्य देखी हुई बातों में लगा रहता है और अपनी शारीरिक समझ पर व्यर्थ फूलता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ulog se dhoka nai khaay lena, jon hambal bane ke dekhaawa kare hei aur jon ainjals ke weship kare hei. Ulog vision dekhe ke baare meñ ghamanḍ kare hei. Lekin i sab bakwaas hei, kaahe ke u log ke dimaag selfish desires se bhara hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कोई मनुष्य आत्महीनता और स्वर्गदूतों की पूजा कराके तुम्हें दौड़ के प्रतिफल से वंचित न करे। ऐसा मनुष्य देखी हुई बातों में लगा रहता है और अपनी शारीरिक समझ पर व्यर्थ फूलता है,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
कोई भी जो झूठी दीनता और स्वर्गदूतों की पूजा में लिप्‍त रहता है, तुम्हें प्रतिफल से वंचित न कर दे। ऐसा व्यक्‍ति देखी हुई बातों पर लगा रहता है और अपनी शारीरिक समझ पर व्यर्थ फूलता है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कोई भी, जो विनम्रता के दिखावे और स्वर्गदूतों की उपासना में लीन है, तुम्हें तुम्हारे पुरस्कार से दूर न करने पाए. ऐसा व्यक्ति अपने देखे हुए ईश्वरीय दर्शनों का वर्णन विस्तार से करता है तथा खोखली सांसारिक समझ से फूला रहता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कोई मनुष्य दीनता और स्वर्गदूतों की पूजा करके तुम्हें दौड़ के प्रतिफल से वंचित न करे। ऐसा मनुष्य देखी हुई बातों में लगा रहता है और अपनी शारीरिक समझ पर व्यर्थ फूलता है।