Colossians 2:20 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab ki tum maseeh ke sath sansar kee aadi shaiksha kee or se mar gaae ho, to fir un ke saman jo sansar men jeevan bitate haain manushyon kee agyaaon aur shaikshaanusar
Hindi 2017 (नया नियम)
जब कि तुम मसीह के साथ संसार की आदि शिक्षा की ओर से मर गए हो, तो फिर उनके समान जो संसार में जीवन बिताते हैं और ऐसी विधियों के वश में क्‍यों रहते हो?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्योंकि तुम मसीह के साथ मर चुके हो और तुम्हें संसार की बुनियादी शिक्षाओं से छुटकारा दिलाया जा चुका है। तो इस तरह का आचरण क्यों करते हो जैसे तुम इस दुनिया के हो और ऐसे नियमों का पालन करते हो जैसे:
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि आप मसीह के साथ मर कर संसार के तत्वों से मुक्‍त हो गये हैं, तो आप उसके आदेशों का पालन क्‍यों करें, मानो आपका जीवन अब तक संसार के अधीन हो?
Hindi Bible HHBD
जब कि तुम मसीह के साथ संसार की आदि शिक्षा की ओर से मर गए हो, तो फिर उन के समान जो संसार में जीवन बिताते हैं मनुष्यों की आज्ञाओं और शिक्षानुसार
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tum Maseeh ke sañghe mar gay raha. Ab sab jahaan (universe) ke forsas ke sakti tumhaar uppar nai hei. Kaahe ke tum eise rahta hei ki tumme u sab ruuls maane ke hei? Jeise ki,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब कि तुम मसीह के साथ संसार की आदि शिक्षा की ओर से मर गए हो, तो फिर क्यों उनके समान जो संसार के हैं जीवन बिताते हो? तुम ऐसी विधियों के वश में क्यों रहते हो
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब तुम मसीह के साथ इस संसार के मूल सिद्धांतों के प्रति मर गए हो, तो फिर उनके समान जो सांसारिक जीवन बिताते हैं, ऐसी विधियों से क्यों बँधे रहते हो,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब तुम सांसारिक तत्वज्ञान के प्रति मसीह के साथ मर चुके हो तो अब तुम्हारी जीवनशैली ऐसी क्यों है, जो संसार के इन नियमों के अधीन है:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जबकि तुम मसीह के साथ संसार की आदि शिक्षा की ओर से मर गए हो, तो फिर क्यों उनके समान जो संसार में जीवन बिताते हैं और ऐसी विधियों के वश में क्यों रहते हो?