Colossians 3:1 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so jab tum maseeh ke sath jilaae gaa, to svargeey vastuon kee khoj men raho, jahan maseeh vartaman haai aur parameshvar ke daahinee or baaitta haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
सो जब तुम मसीह के साथ जिलाए गए, तो स्‍वर्गीय वस्‍तुओं की खोज में रहो, जहाँ मसीह वर्तमान है और परमेश्‍वर के दहिनी ओर बैठा है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्योंकि यदि तुम्हें मसीह के साथ मरे हुओं में से जिला कर उठाया गया है तो उन वस्तुओं के लिये प्रयत्नशील रहो जो स्वर्ग में हैं जहाँ परमेश्वर की दाहिनी ओर मसीह विराजित है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि आप लोग मसीह के साथ ही जी उठे हैं, तो स्‍वर्ग की व‍स्‍तुएं खोजते रहें, जहाँ मसीह परमेश्‍वर की दाहिनी ओर विराजमान हैं।
Hindi Bible HHBD
सो जब तुम मसीह के साथ जिलाए गए, तो स्वर्गीय वस्तुओं की खोज में रहो, जहां मसीह वर्तमान है और परमेश्वर के दहिनी ओर बैठा है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tum Krisṭ ke sañghe jinda kara gaya hei. Ab wahi pe dil lagaao jon swarag meñ hei, jahañ Parmeshwar ke raaiṭ saaiḍ pe Yeeshu raaj kare hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: जब तुम मसीह के साथ जिलाए गए, तो स्वर्गीय वस्तुओं की खोज में रहो, जहाँ मसीह विद्यमान है और परमेश्‍वर के दाहिनी ओर बैठा है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसलिए, जब तुम मसीह के साथ जिलाए गए हो तो ऊपर की वस्तुओं की खोज में रहो, जहाँ मसीह विद्यमान है और परमेश्‍वर के दाहिनी ओर बैठा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये जब तुम मसीह के साथ नवजीवन में जिलाए गए हो तो उन वस्तुओं की खोज में रहो, जो ऊंचे पर विराजमान हैं, जहां मसीह परमेश्वर की दायीं ओर बैठे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो जब तुम मसीह के साथ जिलाए गए, तो स्वर्गीय वस्तुओं की खोज में रहो, जहाँ मसीह विद्यमान है और परमेश्वर के दाहिनी ओर विराजमान है।