Colossians 3:11 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us men n to yoonanee raha, n yahoodee, n khtana, n khtanaraahit, n jangalee, n skootee, n das aur n svatantra: keval maseeh sab kuchh aur sab men haai..
Hindi 2017 (नया नियम)
उसमें न तो यूनानी रहा, न यहूदी, न खतना, न खतनारहित, न जंगली, न स्‍कूती, न दास और न स्‍वतंत्र: केवल मसीह सब कुछ और सब में है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परिणामस्वरूप वहाँ यहूदी और ग़ैर यहूदी में कोई अन्तर नहीं रह गया है, न किसी ख़तना युक्त और ख़तना रहित में, न किसी असभ्य और बर्बर में, न दास और एक स्वतन्त्र व्यक्ति में कोई अन्तर है। मसीह सर्वेसर्वा है और सब विश्वासियों में उसी का निवास है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस नवीनता में कोई भेद नहीं रहता, इसमें न यूनानी है, न यहूदी; न खतना है, न खतने का अभाव; न बर्बर है, न स्‍कूती, न दास और न स्‍वतन्‍त्र। केवल मसीह हैं, जो सब कुछ और सब में हैं।
Hindi Bible HHBD
उस में न तो यूनानी रहा, न यहूदी, न खतना, न खतनारहित, न जंगली, न स्कूती, न दास और न स्वतंत्रा: केवल मसीह सब कुछ और सब में है।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Koi baat nai hei ki tum ek Greek hei ya Yahuudi, chaahe tumhaar khatna bhais hei ya nai. Saait tum ek baaberian hoyga ya Scythian, aur ya to tum ek gulaam hoyga ya ek ajaad jan. Fir bhi Maseeh hee hei jon kuchh maane rakkhe hei, aur u ham sab ke bhittar rahe hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसमें न तो यूनानी रहा न यहूदी, न खतना न खतनारहित, न जंगली, न स्कूती, न दास और न स्वतंत्र: केवल मसीह सब कुछ और सब में है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जिसमें न कोई यूनानी है और न यहूदी, न ख़तनावाला और न ख़तनारहित, न बर्बर, न असभ्य, न दास और न स्वतंत्र, परंतु मसीह सब कुछ और सब में है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परिणामस्वरूप अब यूनानी या यहूदी, ख़तनित या ख़तना रहित, बरबर या स्कूती, दास या मुक्त में कोई भेद नहीं है, मसीह ही सब कुछ और सब में मुख्य हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसमें न तो यूनानी रहा, न यहूदी, न खतना, न खतनारहित, न जंगली, न स्कूती, न दास और न स्वतंत्र केवल मसीह सब कुछ और सब में है ।