Colossians 4:10 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aaristarkhus jo mere sath kaaidee haai, aur marakus jo baranaba ka bhai lagata haai. jis ke vishay men tum ne agyaa pai thee ki yadi vah tumhare pas aa, to us se achchhee tarah vyavahar karana.
Hindi 2017 (नया नियम)
अरिस्‍तर्खुस जो मेरे साथ कैदी है, और मरकुस जो वरनबा का भाई लगता है। (जिसके विषय में तुम ने आज्ञा पाई थी कि यदि वह तुम्‍हारे पास आए, तो उससे अच्‍छी तरह व्‍यवहार करना।)
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अरिस्तरखुस का जो बन्दीगृह में मेरे साथ रहा है तथा बरनाबास के बन्धु मरकुस का तुम्हें नमस्कार, (उसके विषय में तुम निर्देश पा ही चुके हो कि यदि वह तुम्हारे पास आये तो उसका स्वागत करना),
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अरिस्‍तर्खुस, जो मेरे साथ कैदी हैं, और बरनबास का भांजा मारकुस आप लोगों को नमस्‍कार कहते हैं। मारकुस के विषय में आप को अनुदेश मिल चुके हैं। यदि वह आप लोगों के यहाँ आयें, तो उनका स्‍वागत करें।
Hindi Bible HHBD
अरिस्तर्खुस जो मेरे साथ कैदी है, और मरकुस जो बरनबा का भाई लगता है। (जिस के विषय में तुम ने आज्ञा पाई थी कि यदि वह तुम्हारे पास आए, तो उस से अच्छी तरह व्यवहार करना।)
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aristkhus, hamaar saathe jel meñ hei, aur Maak jon Baranbaas ke bhaiya lagat raha, u sab tum log ke namaste bheje hei. Tumme pahile se bataay dewa gay raha ki agar Maak huañ aai, to uske welkam karna.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अरिस्तर्खुस, जो मेरे साथ कैदी है, और मरकुस जो बरनबास का भाई लगता है (जिसके विषय में तुम ने आज्ञा पाई थी कि यदि वह तुम्हारे पास आए, तो उससे अच्छी तरह व्यवहार करना),
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मेरा साथी बंदी अरिस्तर्खुस तुम्हें नमस्कार कहता है और मरकुस भी जो बरनाबास का संबंधी है (जिसके विषय में तुम्हें आज्ञा मिली है कि यदि वह तुम्हारे पास आए तो तुम उसका स्वागत करना),
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरे साथ कैदी आरिस्तारख़ॉस की ओर से नमस्कार और मार्कास की ओर से भी, जो बारनबास का संबंधी है. (जिसके विषय में तुम्हें यह निर्देश दिया गया था; कि यदि वह आए तो उसकी पहुनाई करना.)
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अरिस्तर्खुस जो मेरे साथ कैदी है, और मरकुस जो बरनबास का भाई लगता है। (जिसके विषय में तुम ने निर्देश पाया था कि यदि वह तुम्हारे पास आए, तो उससे अच्छी तरह व्यवहार करना।)