Colossians 4:11 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yeeshu jo yoostus kahalata haai, tumhen namaskar kahate haain. khtana kiae huae logon men se keval ye hee parameshvar ke rajy ke liye mere sahakarmee aur meree shaaantai ka karan rahe haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
और यीशु जो यूस्तुस कहलाता है, तुम्हें नमस्कार कहते हैं। खतना किए हुए लोगों में से केवल ये ही परमेश्वर के राज्य के लिये मेरे सहकर्मी और मेरी शान्ति का कारण रहे हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यूसतुस कहलाने वाले यीशु का भी तुम्हें नमस्कार पहुँचे। यहूदी विश्वासियों में बस ये ही परमेश्वर के राज्य के लिये मेरे साथ काम कर रहे हैं। ये मेरे लिये आनन्द का कारण रहे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोशुअ उपनाम यूस्तुस भी आप लोगों को नमस्कार कहते हैं। खतनेवाले भाइयों में से ये तीन ही परमेश्वर के राज्य के लिए मेरे साथ काम कर रहे हैं। इन से मुझे बड़ी सान्त्वना मिली है।
Hindi Bible HHBD
और यीशु जो यूस्तुस कहलाता है, तुम्हें नमस्कार कहते हैं। खतना किए हुए लोगों में से केवल ये ही परमेश्वर के राज्य के लिये मेरे सहकर्मी और मेरी शान्ति का कारण रहे हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu, jon Yustus ke naam se jaana jaay hei, u bhi aapan namaste bheje hei. I teen admi hee Yahuudi log meñ se hamaar saathe Parmeshwar ke raaj ke waaste kaam karin raha. I log hamme bahut sukh deen raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यीशु जो यूस्तुस कहलाता है, तुम्हें नमस्कार कहते हैं। खतना किए हुए लोगों में से केवल ये ही परमेश्वर के राज्य के लिये मेरे सहकर्मी और मेरी शान्ति का कारण रहे हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और यीशु भी जो यूस्तुस कहलाता है। ख़तना किए हुओं में से केवल ये ही परमेश्वर के राज्य के लिए मेरे सहकर्मी हैं, और मेरी सांत्वना का कारण बने हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और येशु का भी, जिसका उपनाम युस्तस है. ख़तनितों में से मात्र ये ही परमेश्वर के राज्य के काम में मेरे सहकर्मी हैं, जो मेरे लिए प्रोत्साहन का कारण बने हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यीशु जो यूस्तुस कहलाता है, तुम्हें नमस्कार कहते हैं। खतना किए हुए लोगों में से केवल ये ही परमेश्वर के राज्य के लिये मेरे सहकर्मी और मेरे लिए सांत्वना ठहरे हैं।