Daniel 1:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur raja ne agyaa dee ki usake bhojan aur peene ke dakhmadha men se unhen praatidin khane-peene ko diya jaae. is prakar teen varsha tak unaka palan poshan hota rahe tab usake bad ve raja ke samhane haajir kiae jaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा नबूकदनेस्सर उन युवकों को प्रतिदिन एक निश्चित मात्रा में भोजन और दाखमधु दिया करता था। यह भोजन उसी प्रकार का होता था, जैसा स्वयं राजा खाया करता था। राजा की इच्छा थी कि इस्राएल के उन युवकों को तीन वर्ष तक प्रशिक्षण दिया जाये और फिर तीन वर्ष के बाद वे युवक बाबुल के राजा के सेवक बन जायें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा ने आदेश दिया कि इस्राएली कौम के उन जवानों को वही राजकीय भोजन दिया जाए जो वह स्‍वयं खाता है; वही शराब उनको पिलाई जाए जो वह स्‍वयं पीता है। इसके अतिरिक्‍त उन्‍हें तीन वर्ष तक प्रशििक्षत किया जाए। इस अवधि के बाद वे राजा नबूकदनेस्‍सर की सेवा में उपस्‍थित हों।
Hindi Bible HHBD
और राजा ने आज्ञा दी कि उसके भोजन और पीने के दाखमधु में से उन्हें प्रतिदिन खाने- पीने को दिया जाए। इस प्रकार तीन वर्ष तक उनका पालन पोषण होता रहे; तब उसके बाद वे राजा के साम्हने हाजिर किए जाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
राजा ने आज्ञा दी कि उसके भोजन और पीने के दाखमधु में से उन्हें प्रतिदिन खाने–पीने को दिया जाए। इस प्रकार तीन वर्ष तक उनका पालन पोषण होता रहे; तब उसके बाद वे राजा के सामने हाज़िर किए जाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा ने अपने स्वयं के भोजन पदार्थों में से उन्हें प्रतिदिन का भोजन और दाखमधु देने की आज्ञा दी. राजा ने यह भी कहा कि उन्हें तीन वर्ष तक प्रशिक्षित किया जाए, और उसके बाद उन्हें राजा के सेवा में लाया जाय.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और राजा ने आज्ञा दी कि उसके भोजन और पीने के दाखमधु में से उन्हें प्रतिदिन खाने-पीने को दिया जाए। इस प्रकार तीन वर्ष तक उनका पालन-पोषण होता रहे; तब उसके बाद वे राजा के सामने हाजिर किए जाएँ।