Daniel 10:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
faaras ke rajy ka pradhaan ikkees din tak mera samhana kiae raha parantu meekaael jo mukhy pradhaanon men se haai, vah meree sahayata ke liye aya, isaaliye maain faaras ke rajaon ke pas raha,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु फारस का युवराज (स्वर्गदूत) इक्कीस दिन तक मेरे साथ लड़ता रहा और मुझे तंग करता रहा। इसके बाद मिकाएल जो एक अत्यंत महत्वपूर्ण युवराज (स्वर्गदूत) था। मेरी सहायता के लिये मेरे पास आया क्योंकि मैं वहाँ फारस के राजा के साथ उलझा हुआ था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“फारस देश का स्‍वर्गदूत मुझे इक्‍कीस दिन तक संघर्ष में उलझाए रहा, और मैं आ न सका। तब मीखाएल, जो एक मुख्‍य स्‍वर्गदूत है, मेरी सहायता के लिए आया। मैं उसको फारस देश के स्‍वर्गदूत के साथ संघर्ष में छोड़कर आया हूं
Hindi Bible HHBD
फारस के राज्य का प्रधान इक्कीस दिन तक मेरा साम्हना किए रहा; परन्तु मीकाएल जो मुख्य प्रधानों में से है, वह मेरी सहायता के लिये आया, इसलिये मैं फारस के राजाओं के पास रहा,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फारस के राज्य का प्रधान इक्‍कीस दिन तक मेरा सामना किए रहा; परन्तु मीकाएल जो मुख्य प्रधानों में से है, वह मेरी सहायता के लिये आया, इसलिये मैं फारस के राजाओं के पास रहा,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परंतु फारस राज्य का राजकुमार इक्कीस दिन तक मेरा प्रतिरोध करता रहा. तब मुख्य राजकुमारों में से एक, मिखाएल, मेरी सहायता करने आया, क्योंकि मैं वहां फारस के राजा के पास रोका गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फारस के राज्य का प्रधान इक्कीस दिन तक मेरा सामना किए रहा; परन्तु मीकाएल जो मुख्य प्रधानों में से है, वह मेरी सहायता के लिये आया, इसलिए मैं फारस के राजाओं के पास रहा,