Daniel 11:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab vah ddheepon kee or munh karake bahuton ko le lega parantu aek senapaati usake ahankar ko mittaaega varan usake ahankar ke anukool use badala deta.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“इसके बाद उत्तर का राजा भूमध्य—सागर के तट से लगते हुए देशों पर अपना ध्यान लगायेगा। वह उन देशों में से बहुत से देशों को जीत लेगा। किन्तु फिर एक सेनापति उत्तर के राजा के उस अहंकार और उस बगावत का अंत कर देगा। वह सेनापति उस उत्तर के राजा को लज्जित करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“तत्पश्चात् वह समुद्रतट के राज्यों पर चढ़ाई करेगा। वह वहां के अनेक राज्यों पर अधिकार कर लेगा; किन्तु एक सेनाध्यक्ष उसके अहंकार को खत्म कर देगा। वह उसके अहंकार के अनुकूल उसको बदला देगा।
Hindi Bible HHBD
तब वह द्धीपों की ओर मुंह करके बहुतों को ले लेगा; परन्तु एक सेनापति उसके अहंकार को मिटाएगा; वरन उसके अहंकार के अनुकूल उसे बदला देता।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह द्वीपों की ओर मुँह करके बहुतों को ले लेगा; परन्तु एक सेनापति उसके अहंकार को मिटाएगा; वरन् उसके अहंकार के अनुकूल उसे बदला देगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वह अपना ध्यान समुद्रतटों पर लगाएगा और उनमें से बहुतों को अपने अधिकार में कर लेगा, परंतु एक सेनापति उसके अहंकार का अंत कर देगा और उसके अहंकार के अनुसार उससे बदला लेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह द्वीपों की ओर मुँह करके बहुतों को ले लेगा; परन्तु एक सेनापति उसके अहंकार को मिटाएगा; वरन् उसके अहंकार के अनुकूल उसे बदला देगा।