Daniel 11:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake sthan men ek tuchchh manushy uttega, jisakee rajapratishtta pahile to n hogee, taubhee vah chaain ke samay akar chikanee-chupadee baton ke dara rajy ko praapt karega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“उस शासक के बाद एक बहुत क्रूर एवं घृणा योग्य व्यक्ति आयेगा। उस व्यक्ति को राज परिवार का वंशज होने का गौरव प्राप्त नहीं होगा। वह चालाकी से राजा बनेगा। जब लोग अपने को सुरक्षित समझे हुए होंगे, वह तभी राज्य पर आक्रमण करेगा और उस पर कब्जा कर लेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“उसके स्‍थान पर एक तुच्‍छ व्यक्‍ति गद्दी पर बैठेगा जो राज्‍य-प्रतिष्‍ठा के योग्‍य नहीं होगा। वह चापलूसी के माध्‍यम से राज्‍य प्राप्‍त करेगा। जब जनता असावधान होगी तब वह बिना चेतावनी दिए गद्दी पर बैठ जाएगा।
Hindi Bible HHBD
उसके स्थान में एक तुच्छ मनुष्य उठेगा, जिसकी राजप्रतिष्ठा पहिले तो न होगी, तौभी वह चैन के समय आकर चिकनी- चुपड़ी बातों के द्वारा राज्य को प्राप्त करेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“उसके स्थान में एक तुच्छ मनुष्य उठेगा, जिसकी राजप्रतिष्‍ठा पहले तो न होगी, तौभी वह चैन के समय आकर चिकनी–चुपड़ी बातों के द्वारा राज्य को प्राप्‍त करेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“उसके जगह को लेनेवाला एक तिरस्कृत व्यक्ति होगा, जिसे राजसत्ता से सम्मान न मिला होगा. जब लोग सुरक्षित महसूस कर रहे होंगे, तभी वह राज्य पर आक्रमण करेगा और षड़्‍यंत्र करके उसे अपने कब्जे में कर लेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“उसके स्थान में एक तुच्छ मनुष्य उठेगा, जिसकी राज प्रतिष्ठा पहले तो न होगी, तो भी वह चैन के समय आकर चिकनी-चुपड़ी बातों के द्वारा राज्य को प्राप्त करेगा।