Daniel 11:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jo dushtt hokar us vacha ko todenge, unako vah chikanee-chupadee baten kah kahakar bhktaiheen kar dega parantu jo log apane parameshvar ka gyaan rakhenge, ve hiyav bandhakar bade kam karenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“वह उत्तरी राजा झूठी और चिकनी चुपड़ी बातों से उन यहूदियों को छलेगा जो पवित्र वाचा का पालन करना छोड़ चुके हैं। वे यहूदी और बुरे पाप करने लगेंगे किन्तु वे यहूदी, जो परमेश्वर को जानते हैं, और उसका अनुसरण करते हैं, और अधिक सुदृढ़ हो जायेंगे। वे पलट कर युद्ध करेंगे!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो व्यक्‍ति विधान को तोड़ेगा, उसको वह मीठी-मीठी बातों से बहका देगा। किन्‍तु जिन लोगों को परमेश्‍वर का ज्ञान होगा वे अपने विश्‍वास में अटल रहेंगे और उचित कार्य करेंगे।
Hindi Bible HHBD
और जो दुष्ट होकर उस वाचा को तोड़ेंगे, उनको वह चिकनी- चुपड़ी बातें कह कहकर भक्तिहीन कर देगा; परन्तु जो लोग अपने परमेश्वर का ज्ञान रखेंगे, वे हियाव बान्धकर बड़े काम करेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जो लोग दुष्‍ट होकर उस वाचा को तोड़ेंगे, उनको वह चिकनी–चुपड़ी बातें कह कहकर भक्‍तिहीन कर देगा; परन्तु जो लोग अपने परमेश्‍वर का ज्ञान रखेंगे, वे हियाव बाँधकर बड़े काम करेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
लुभावने शब्दों से वह उनको भ्रष्‍ट करेगा, जो वाचा को तोड़ दिये होंगे, पर जो लोग अपने परमेश्वर को जानते हैं, वे दृढ़ता से उसका विरोध करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जो लोग दुष्ट होकर उस वाचा को तोड़ेंगे, उनको वह चिकनी-चुपड़ी बातें कह कहकर भक्तिहीन कर देगा; परन्तु जो लोग अपने परमेश्वर का ज्ञान रखेंगे, वे हियाव बाँधकर बड़े काम करेंगे।