Daniel 11:35 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur sikhanevalon men se kitanen girenge, aur isaliye girane paaenge ki janche jaae, aur nirmal aur ujale kiae jaaen. yah dasha ant ke samay tak banee rahegee, kyonaki in sab baton ka ant niyat samay men honevala haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कुछ विवेकपूर्ण यहोदी मार दिये जायेंगे। ऐसा इसलिये होगा कि वे और अधिक सुदृढ़ बनें, स्वच्छ बनें और अंत समय के आने तक निर्दोष रहें। फिर ठीक समय पर अंत होने का समय आ जायेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कुछ समझदार लोग भी विधान से गिर जाएंगे। वे इसलिए गिरेंगे कि वे अपने विश्वास के लिए जांचे और परखे जाएं, वे अपने विश्वास में शुद्ध और उज्ज्वल किए जाएं। यह स्थिति युगान्त तक बनी रहेगी; क्योंकि इन सब बातों का अन्त ठहराए हुए समय पर होगा।
Hindi Bible HHBD
और सिखानेवालों में से कितनें गिरेंगे, और इसलिये गिरने पाएंगे कि जांचे जाएं, और निर्मल और उजले किए जाएं। यह दशा अन्त के समय तक बनी रहेगी, क्योंकि इन सब बातों का अन्त नियत समय में होनेवाला है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और सिखानेवालों में से कितने गिरेंगे, और इसलिये गिरने पाएँगे कि जाँचे जाएँ, और निर्मल और उजले किए जाएँ। यह दशा अन्त के समय तक बनी रहेगी, क्योंकि इन सब बातों का अन्त नियत समय में होनेवाला है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बुद्धिमान लोगों में से कुछ लड़खड़ाएंगे, ताकि अंत समय के आने तक उन्हें स्वच्छ, शुद्ध और दाग रहित किया जाए, क्योंकि अंत निर्धारित समय पर होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और बुद्धिमानों में से कितने गिरेंगे, और इसलिए गिरने पाएँगे कि जाँचे जाएँ, और निर्मल और उजले किए जाएँ। यह दशा अन्त के समय तक बनी रहेगी, क्योंकि इन सब बातों का अन्त नियत समय में होनेवाला है।