Daniel 11:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab daakkhian desh ka raja bal pakadega parantu usaka aek hakim us se adhaik bal pakadkar prabhuta karega yahan tak ki usakee prabhuta badee ho jaaegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“दक्षिण का राजा शक्तिशाली हो जायेगा। किन्तु इसके बाद उसका एक सेनापति उससे भी अधिक शक्तिशाली हो जाएगा। वह सेना नायक शासन करने लगेगा और बहुत बलशाली हो जायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“तब दक्षिण देश का राजा शक्तिशाली बनेगा। किन्तु उसके सामन्तों में से एक सामन्त उससे भी अधिक शक्तिशाली हो जाएगा, और वह एक नया राज्य स्थापित करेगा, और उसका राज्य विशाल साम्राज्य बन जाएगा।
Hindi Bible HHBD
तब दक्खिन देश का राजा बल पकड़ेगा; परन्तु उसका एक हाकिम उस से अधिक बल पकड़कर प्रभुता करेगा; यहां तक कि उसकी प्रभुता बड़ी हो जाएगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तब दक्षिण देश का राजा बल पकड़ेगा: परन्तु उसका एक हाकिम उस से अधिक बल पकड़कर प्रभुता करेगा; यहाँ तक कि उसकी प्रभुता बड़ी हो जाएगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“दक्षिण का राजा शक्तिशाली हो जाएगा, परंतु उसका ही एक सेनापति उससे भी ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और अपने स्वयं के राज्य पर बड़े शक्ति से शासन करेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तब दक्षिण देश का राजा # बल पकड़ेगा; परन्तु उसका एक हाकिम उससे अधिक बल पकड़कर प्रभुता करेगा; यहाँ तक कि उसकी प्रभुता बड़ी हो जाएगी।