Daniel 12:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah sab sun, mujh daniyyel ne drashtti karake kya dekha ki aur do puroosh khden haai, aek to nadee ke is teer par, aur doosara nadee ke us teer par haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर मैं (दानिय्येल) ने दृष्टि उठाई और दो अन्य लोगों को देखा। उनमें से एक व्यक्ति नदी के उस किनारे खड़ा हुआ था जिस किनारे मैं था और दूसरा व्यक्ति नदी के दूसरे किनारे खड़ा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब मैं–दानिएल ने ऊपर देखा, तो मुझे और दो व्यक्‍ति दिखाई दिए। एक व्यक्‍ति नदी के इस पार खड़ा था और दूसरा व्यक्‍ति नदी के उस पार।
Hindi Bible HHBD
यह सब सुन, मुझ दानिरयेल ने दृष्टि करके क्या देखा कि और दो पुरूष खड़ें हैं, एक तो नदी के इस तीर पर, और दूसरा नदी के उस तीर पर है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह सब सुन, मुझ दानिय्येल ने दृष्‍टि करके क्या देखा कि और दो पुरुष खड़े हैं, एक तो नदी के इस तट पर, और दूसरा नदी के उस तट पर है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मैं, दानिएल ने देखा कि वहां दो और व्यक्ति खड़े थे, एक नदी के इस किनारे पर और एक नदी के उस किनारे पर.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह सब सुन, मुझ दानिय्येल ने दृष्टि करके क्या देखा कि और दो पुरुष खड़े हैं, एक तो नदी के इस तट पर, और दूसरा नदी के उस तट पर है।