Daniel 2:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur daaniyyel ne bheetar jakar raja se binatee kee, ki usake liye koi samay ttharaya jaa, to vah maharaj ko svapn ka fal bata dega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दानिय्येल ने जब यह कहानी सुन ली तो वह राजा नबूकदनेस्सर के पास गया। दानिय्येल ने राजा से विनती की कि वह उसे थोड़ा समय और दे। उसके बाद वह राजा को उसका स्वप्न और उस स्वप्न का फल बता देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: दानिएल राजमहल में गया, और उसने राजा नबूकदनेस्‍सर से निवेदन किया, “महाराज, आप मेरे लिए कोई समय निश्‍चित कर दें; क्‍योंकि मैं इस निश्‍चित समय पर महाराज का स्‍वप्‍न और उसका अर्थ बता दूंगा।”
Hindi Bible HHBD
और दानिरयेल ने भीतर जाकर राजा से बिनती की, कि उसके लिये कोई समय ठहराया जाए, तो वह महाराज को स्वप्न का फल बता देगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दानिय्येल ने भीतर जाकर राजा से विनती की, कि उसके लिये कोई समय ठहराया जाए, ताकि वह महाराज को स्वप्न का फल बता सके।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह जानकर दानिएल राजा के पास गया और कुछ समय देने की मांग की, ताकि वह राजा को उसके स्वप्न का अर्थ बता सके.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और दानिय्येल ने भीतर जाकर राजा से विनती की, कि उसके लिये कोई समय ठहराया जाए, तो वह महाराज को स्वप्न का अर्थ बता देगा।