Daniel 2:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he mere poorvajon ke paramashevar, maain tera dhanyavad aur stuti karata hoo, kyonki too ne mujhe buaddh iddh aur shaaktai dee haai, aur jis bhed ka khulana ham logon n tujh se mange tha, use too ne mujh par pragatt kiya haai, too ne ham ko raja kee bat batai haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे मेरे पूर्वजों के परमेश्वर, मैं तुझको धन्यवाद देता हूँ और तेरे गुण गाता हूँ। तूने ही मझको ज्ञान और शक्ति दी। जो बातें हमने पूछीं थी उनके बारे में तूने हमें बताया! तूने हमें राजा के सपने के बारे में बताया।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘हे परमेश्‍वर, मेरे पूर्वजों के परमेश्‍वर, मैं तुझे धन्‍यवाद देता, और तेरी स्‍तुति करता हूं। तूने ही मुझे बुद्धि और बल प्रदान किया है; और अब तूने उस रहस्‍य को हम पर प्रकट किया, जो हमने तुझ से मांगा था; तूने हमें राजा का स्‍वप्‍न बता दिया।’
Hindi Bible HHBD
हे मेरे पूर्वजों के परमशॆवर, मैं तेरा धन्यवाद और स्तुति करता हूं, क्योंकि तू ने मुझे बुद्धि और शक्ति दी है, और जिस भेद का खुलना हम लोगों न तुझ से मांगे था, उसे तू ने मुझ पर प्रगट किया है, तू ने हम को राजा की बात बताई है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे मेरे पूर्वजों के परमेश्‍वर, मैं तेरा धन्यवाद और स्तुति करता हूँ, क्योंकि तू ने मुझे बुद्धि और शक्‍ति दी है, और जिस भेद का खुलना हम लोगों ने तुझ से माँगा था, उसे तू ने मुझ पर प्रगट किया है, तू ने हम को राजा की बात बताई है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हे मेरे पूर्वजों के परमेश्वर, मैं आपको धन्यवाद देता और आपकी प्रशंसा करता हूं: क्योंकि आपने मुझे बुद्धि एवं शक्ति दी है, आपने मुझे वह बात बताई है जो हमने आपसे पूछी, आपने हम पर राजा के स्वप्न को प्रगट किया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे मेरे पूर्वजों के परमेश्वर, मैं तेरा धन्यवाद और स्तुति करता हूँ, क्योंकि तूने मुझे बुद्धि और शक्ति दी है, और जिस भेद का खुलना हम लोगों ने तुझ से माँगा था, उसे तूने मुझ पर प्रगट किया है, तूने हमको राजा की बात बताई है।”