Daniel 2:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab daaniyyel ne aryok ke pas, jise raja ne babul ke paanditon ke nash karane ke liye ttharaya tha, bheetar jakar kaha, babul ke panditon ka nash n kar, mujhe raja ke sammukh bheetar le chal, maain fal bataunga..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसके बाद दानिय्येल अर्योक के पास गया। राजा नबूकदनेस्सर ने अर्योक को बाबुल के बुद्धिमान पुरूषों की हत्या के लिये नियुक्त किया था। दानिय्येल ने अर्योक से कहा, “बाबुल के बुद्धिमान पुरूषों की हत्या मत करो। मुझे राजा के पास ले चलो, मैं उसे उसका स्वप्न और उस स्वप्न का फल बता दूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दानिएल अर्योक के पास गया, जिसको राजा नबूकदनेस्सर ने बेबीलोन के दरबारी विद्वानों का वध करने के लिए नियुक्त किया था। दानिएल ने उससे निवेदन किया, ‘आप बेबीलोन के दरबारी विद्वानों की हत्या मत कीजिए। कृपया, आप मुझे राजमहल में महाराज के पास ले चलिए। मैं महाराज को उनका स्वप्न और उसका अर्थ बताऊंगा।’
Hindi Bible HHBD
तब दानिरयेल ने अर्योक के पास, जिसे राजा ने बाबुल के पण्डितों के नाश करने के लिये ठहराया था, भीतर जाकर कहा, बाबुल के पण्डितों का नाश न कर, मुझे राजा के सम्मुख भीतर ले चल, मैं फल बताऊंगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दानिय्येल ने अर्योक के पास, जिसे राजा ने बेबीलोन के पण्डितों का नाश करने के लिये ठहराया था, भीतर जाकर कहा, “बेबीलोन के पण्डितों का नाश न कर, मुझे राजा के सम्मुख भीतर ले चल, मैं फल बताऊँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब दानिएल, आरिओख के पास गया जिसे राजा ने बाबेल के बुद्धिमान लोगों को मार डालने के लिये नियुक्त किया था, और उसने आरिओख से कहा, “बाबेल के बुद्धिमान लोगों को मार डालने का काम रोक दीजिए. मुझे राजा के पास ले चलिए, और मैं राजा को उनके स्वप्न का अर्थ बताऊंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दानिय्येल ने अर्योक के पास, जिसे राजा ने बाबेल के पंडितों के नाश करने के लिये ठहराया था, भीतर जाकर कहा, “बाबेल के पंडितों का नाश न कर, मुझे राजा के सम्मुख भीतर ले चल, मैं अर्थ बताऊँगा।”