Daniel 2:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab ayork ne daniyyel ko raja ke sammukh shaeegha bheetar le jakar us se kaha, yahoodee bandhauon men se aek puroosh mujh ko mila haai, jo raja ko svapn ka fal bataaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो अर्योक दानिय्येल को शीघ्र ही राजा के पास ले गया। अर्योक ने राजा से कहा, “यहूदा के बन्दियों में मैंने एक ऐसा पुरूष ढूँढ लिया है जो राजा को उसके सपने का मतलब बता सकता है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: अर्योक दानिएल को अविलम्‍ब राजा के महल में ले गया। उसने राजा से यों कहा, ‘महाराज, मुझे यहूदा प्रदेश के प्रवासियों में यह व्यक्‍ति मिला है, जो आपका स्‍वप्‍न और उसका अर्थ आपको बता सकता है।’
Hindi Bible HHBD
तब अर्योक ने दानिरयेल को राजा के सम्मुख शीघ्र भीतर ले जाकर उस से कहा, यहूदी बंधुओं में से एक पुरूष मुझ को मिला है, जो राजा को स्वप्न का फल बताएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब अर्योक ने दानिय्येल को राजा के सम्मुख शीघ्र भीतर ले जाकर उस से कहा, “यहूदी बन्दियों में से एक पुरुष मुझ को मिला है, जो राजा को स्वप्न का फल बताएगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आरिओख तुरंत दानिएल को राजा के पास ले गया और उसने राजा से कहा, “यहूदिया से बंधुआई में आये लोगों के बीच मुझे एक ऐसा व्यक्ति मिला है, जो राजा को उसके स्वप्न का अर्थ बता सकता है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब अर्योक ने दानिय्येल को राजा के सम्मुख शीघ्र भीतर ले जाकर उससे कहा, “यहूदी बंधुओं में से एक पुरुष मुझ को मिला है, जो राजा को स्वप्न का अर्थ बताएगा।”