Daniel 2:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he raja, jab tujh ko palang par yah vichar hua ki bhvishy men kya kya honevala haai, tab bhedon ko kholanevale ne tujh ko bataya, ki kya kya honevala haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे राजा! तुम अपने बिस्तर में सो रहे थे। तुमने भविष्य में घटने वाली बातों के बारे में सोचना आरम्भ किया। परमेश्वर लोगों को रहस्यपूर्ण बातों के बारे में बता सकता है। सो उसने भविष्य में घटने वाला है, वह तुम्हें दर्शा दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
महाराज, जब आप पलंग पर लेटे हुए थे तब आपके मन में यह विचार आया कि भविष्‍य में क्‍या होगा। तब सब रहस्‍यों पर से परदा हटाने वाले परमेश्‍वर ने भविष्‍य में घटनेवाली बातों का दृश्‍य आपको दिखाया।
Hindi Bible HHBD
मुझ पर यह भेद इस कारण नहीं खोला गया कि मैं और सब प्राणियों से अधिक बुद्धिमान हूं, परन्तु केवल इसी कारण खोला गया है कि स्वपन का फल राजा को बताया जाए, और तू अपने मन के विचार समझ सके।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे राजा, जब तुझ को पलंग पर यह विचार आया कि भविष्य में क्या क्या होनेवाला है, तब भेदों को खोलनेवाले ने तुझ को बताया कि क्या क्या होनेवाला है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“महाराज, जब आप अपने पलंग पर लेटे थे, तब आपका मन भविष्य में होनेवाली घटनाओं की ओर हो गया, और रहस्यों के प्रगट करनेवाले ने आपको दिखाया कि भविष्य में क्या होनेवाला है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे राजा, जब तुझको पलंग पर यह विचार आया कि भविष्य में क्या-क्या होनेवाला है, तब भेदों को खोलनेवाले ने तुझको बताया, कि क्या-क्या होनेवाला है।