Daniel 2:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
mujh par yah bhed is karan naheen khola gaya ki maain aur sab praanaiyon se aadhaik buddhmaian hoo, parantu keval isee karan khola gaya haai ki svapan ka fal raja ko bataya jaa, aur too apane man ke vichar samajh sake..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने वह रहस्य मुझे भी बता दिया है। ऐसा इसलिये नही हुआ कि मेरे पास दूसरे लोगों से कोई अधिक बुद्धि है। बल्कि मुझे परमेश्वर ने इस भेद को इसलिए बताया है कि राजा को उसके सपने का फल पता चल जाये और इस तरह हे राजन, तुम्हारे मन में जो बातें आ रही थीं, उन्हें तुम समझ जाओ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
महाराज, मुझ पर यह रहस्‍य इसलिए नहीं प्रकट किया गया कि मैं अन्‍य सब प्राणियों से अधिक बुद्धिमान हूं। नहीं, महाराज; बल्‍कि परमेश्‍वर ने यह रहस्‍य मुझ पर इसलिए प्रकट किया है कि मैं महाराज को इसका अर्थ बता सकूं और आप अपने मन के विचारों को समझ सकें।
Hindi Bible HHBD
हे राजा, जब तू देख रहा था, तब एक बड़ी मूर्त्ति देख पड़ी, और वह मूर्त्ति जो तेरे साम्हने खड़ी थी, सो लम्बी चौड़ी थी; उसकी चमक अनुपम थी, और उसका रूप भयंकर था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मुझ पर यह भेद इस कारण नहीं खोला गया कि मैं और सब प्राणियों से अधिक बुद्धिमान् हूँ, परन्तु केवल इसी कारण खोला गया है कि स्वप्न का फल राजा को बताया जाए, और तू अपने मन के विचार समझ सके।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जहां तक मेरी बात है, तो यह रहस्य मुझ पर इसलिये प्रकट नहीं किया गया कि मेरे पास किसी और जीवित व्यक्ति से ज्यादा बुद्धि है, पर इसलिये कि महाराज को रहस्य का अर्थ मालूम हो जाए और आप समझ जाएं कि आपके मन में क्या आया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मुझ पर यह भेद इस कारण नहीं खोला गया कि मैं अन्य सब प्राणियों से अधिक बुद्धिमान हूँ, परन्तु केवल इसी कारण खोला गया है कि स्वप्न का अर्थ राजा को बताया जाए, और तू अपने मन के विचार समझ सके।