Daniel 2:34 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir dekhte dekhte, too ne kya dekha, ki aek patthr ne, bina kisee ke khode, ap hee ap ukhdkar us mootira ke panvon par lagakar jo lohe aur mittee ke the, unako choor choor kar dala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब तुम उस मूर्ति की ओर देख रहे थे, तुमने एक चट्टान देखी। देखते—देखते, वह चट्टान उखड़ कर गिर पड़ी किन्तु उस चट्टान को किसी व्यक्ति ने काट कर नहीं गिराया था। फिर हवा में लुढ़कती वह चट्टान मूर्ति के लोहे और मिट्टी के बने पैरों से जा टकराई। उस चट्टान से मूर्ति के पैर चकनाचूर हो गये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“महाराज, जब आप मूर्ति को देख रहे थे तब अचानक पत्थर का एक टुकड़ा आप-से-आप उखड़ा, (उसको किसी मनुष्य के हाथ ने नहीं उखाड़ा था) और मूर्ति के लोहे और मिट्टी के बने पांवों पर गिरा, और उनको चकनाचूर कर दिया।
Hindi Bible HHBD
तब लोहा, मिट्टी, पीतल, चान्दी और सोना भी सब चूर चूर हो गए, और धूपकाल में खलिहानों के भूसे की नाईं हवा से ऐसे उड़ गए कि उनका कहीं पता न रहा; और वह पत्थर जो मूर्त्ति पर लगा था, वह बड़ा पहाड़ बनकर सारी पृथ्वी में फैल गया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर देखते देखते, तू ने क्या देखा, कि एक पत्थर ने, बिना किसी के खोदे, आप ही आप उखड़कर उस मूर्ति के पाँवों पर लगकर जो लोहे और मिट्टी के थे, उनको चूर चूर कर डाला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब आप देख रहे थे, तो एक चट्टान बिना किसी मानवीय प्रयास के अपने आप कटकर आई और उस मूर्ति के लोहे और मिट्टी के पांव को ऐसी ठोकर मारी कि वे चूर-चूर हो गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर देखते-देखते, तूने क्या देखा, कि एक पत्थर ने, बिना किसी के खोदे, आप ही आप उखड़कर उस मूर्ति के पाँवों पर लगकर जो लोहे और मिट्टी के थे, उनको चूर चूरकर डाला।