Daniel 2:39 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tere bad aek rajy aur uday hoga jo tujh se chhotta hoga fir aek aur teesara peetal ka sa rajy hoga jis men saree prathvee a jaaegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“आप के बाद जो दूसरा राजा आयेगा, वही वह चाँदी का हिस्सा है। किन्तु वह राज्य तुम्हारे राज्य के समान विशाल नहीं होगा। इसके बाद धरती पर एक तीसरे राज्य का शासन होगा। वही वह काँसे वाला भाग है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आपके बाद एक दूसरे राज्य का उदय होगा। वह आपसे कम वैभवशाली राज्य होगा। उसके बाद पीतल का राज्य उदित होगा जो समस्त पृथ्वी पर शासन करेगा।
Hindi Bible HHBD
और चौथा राज्य लोहे के तुल्य मजबूत होगा; लोहे से तो सब वस्तुएं चूर चूर हो जाती और पिस जाती हैं; इसलिये जिस भांति लोहे से वे सब कुचली जाती हैं, उसी भांति, उस चौथे राज्य से सब कुछ चूर चूर होकर पिस जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरे बाद एक राज्य और उदय होगा जो तुझ से छोटा होगा; फिर एक और तीसरा पीतल का सा राज्य होगा जिस में सारी पृथ्वी आ जाएगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“आपके बाद एक दूसरे राज्य का उदय होगा जो आपके राज्य से निचले स्तर का होगा. उसके बाद, एक तीसरे राज्य का उदय होगा, जो कांसे का प्रतिरूप होगा, जिसका शासन संपूर्ण पृथ्वी पर होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरे बाद एक राज्य और उदय होगा जो तुझ से छोटा होगा; फिर एक और तीसरा पीतल का सा राज्य होगा जिसमें सारी पृथ्वी आ जाएगी।