Daniel 2:40 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur chautha rajy lohe ke tuly majaboot hoga lohe se to sab vastuen choor choor ho jatee aur pis jatee haain isaliye jis bhanati lohe se ve sab kuchalee jatee haai, usee bhanti, us chauthe rajy se sab kuchh choor choor hokar pis jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसके बाद फिर एक चौथा राज्य आयेगा, वह राज्य लोहे के समान मज़बूत होगा। जैसे लोहे से वस्तुएँ टूटकर चकनाचूर हो जाती हैं, वैसे ही वह चौथा राज्य दूसरे राज्यों को भंग करके चकनाचूर करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब चौथा राज्य उदित होगा जो लोहे की तरह मजबूत होगा। जैसे लोहा सब वस्तुओं को टुकड़े-टुकड़े कर डालता, उनको चूर-चूर कर देता है, वैसे ही यह राज्य इन सबको चूर-चूर और टुकड़े-टुकड़े कर देगा।
Hindi Bible HHBD
और तू ने जो मूर्त्ति के पांवों और उनकी उंगलियों को देखा, जो कुछ कुम्हार की मिट्टी की और कुछ लोहे की थीं, इस से वह चौथा राज्य बटा हुआ होगा; तौभी उस में लोहे का सा कड़ापन रहेगा, जैसे कि तू ने कुम्हार की मिट्टी के संग लोहा भी मिला हुआ देखा था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
चौथा राज्य लोहे के तुल्य मजबूत होगा; लोहे से तो सब वस्तुएँ चूर चूर हो जाती और पिस जाती हैं; इसलिये जिस भाँति लोहे से वे सब कुचली जाती हैं, उसी भाँति, उस चौथे राज्य से सब कुछ चूर चूर होकर पिस जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आखिरी में, एक चौथा राज्य होगा जो लोहे की तरह मजबूत होगा—क्योंकि लोहा सब चीज़ों को तोड़ता और चूर-चूर कर देता है—और जैसे कि लोहा चीज़ों को तोड़कर टुकड़े-टुकड़े कर देता है, वैसे ही यह राज्य भी दूसरे सभी राज्यों को कुचलकर टुकड़े कर देगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और चौथा राज्य लोहे के तुल्य मजबूत होगा; लोहे से तो सब वस्तुएँ चूर-चूर हो जाती और पिस जाती हैं; इसलिए जिस भाँति लोहे से वे सब कुचली जाती हैं, उसी भाँति, उस चौथे राज्य से सब कुछ चूर-चूर होकर पिस जाएगा।