Daniel 2:43 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur too ne jo lohe ko kumhar kee mittee ke sang mila hua dekha, isaka arth yah haai, ki us rajy ke log aek doosare manushyon se mile jule to rahenge, parantu jaaise loha mittee ke sath mel naheen khata, vaaise hee ve bhee aek n bane rahenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आपने लोहे को मिट्टी से मिला हुआ देखा था किन्तु जैसे लोहा और मिट्टी पूरी तरह कभी आपस में नहीं मिलते, उस चौथे राज्य के लोग वैसे ही मिले जुले होंगे। किन्तु एक जाति के रूप में वे लोग आपस में एक जुट नहीं होंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
महाराज, जैसा कि आपने देखा कि लोहा लसदार मिट्टी के साथ मिला हुआ था, वैसा ही इस राज्य के लोग आपस में वैवाहिक सम्बन्धों के द्वारा परस्पर मिलेंगे-जुड़ेंगे; किन्तु जिस तरह लोहा और मिट्टी में एकमेल नहीं हो पाता, वैसे ही इस राज्य के लोग आपस में मिल-घुल नहीं पाएंगे।
Hindi Bible HHBD
और उन राजाओं के दिनों में स्वर्ग का परमेश्वर, एक ऐसा राज्य उदय करेगा जो अनन्तकाल तक न टूटेगा, और न वह किसी दूसरी जाति के हाथ में किया जाएगा। वरन वह उन सब राज्यों को चूर चूर करेगा, और उनका अन्त कर डालेगा; और वह सदा स्थिर रहेगा;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू ने जो लोहे को कुम्हार की मिट्टी के संग मिला हुआ देखा, इसका अर्थ यह है, कि उस राज्य के लोग एक दूसरे मनुष्यों से मिले जुले तो रहेंगे, परन्तु जैसे लोहा मिट्टी के साथ मेल नहीं खाता, वैसे ही वे भी एक न बने रहेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और जैसा कि आपने लोहे को सेंके गये मिट्टी के साथ मिला हुआ देखा, वैसे ही लोगों का मिश्रण होगा और उनमें एकता न होगी, क्योंकि लोहा मिट्टी के साथ मेल नहीं खाता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तूने जो लोहे को कुम्हार की मिट्टी के संग मिला हुआ देखा, इसका अर्थ यह है, कि उस राज्य के लोग एक दूसरे मनुष्यों से मिले-जुले तो रहेंगे, परन्तु जैसे लोहा मिट्टी के साथ मेल नहीं खाता, वैसे ही वे भी एक न बने रहेंगे।